आगर मालवा में बारिश का असर, कुंडलिया डेम के 6 गेट खोले गए

आगर मालवा जिले और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते कुंडलिया डेम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के बाद बांध प्रबंधन ने 11 में से 6 गेट खोल दिए हैं। सभी छह गेट करीब एक-एक मीटर तक खोले गए हैं।

कुंडलिया डेम का जलस्तर 399 मीटर से अधिक पहुंच गया है और बांध अपनी निर्धारित क्षमता के मुकाबले 90 प्रतिशत से ज्यादा भर चुका है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छह गेटों से करीब 1,036 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है।लगातार बारिश के चलते जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। प्रशासन और बांध प्रबंधन की ओर से जल निकासी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here