Raipur News: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 274 नए मामले आए सामने, रायपुर में सबसे ज्यादा संक्रमण

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 274 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,373 हो गई है. छत्तीसगढ़ में सोमवार को 24 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई और 338 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पांच और मरीजों की मौत हो गई.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राज्य में सोमवार को संक्रमण के 274 मामले आए हैं. इनमें से रायपुर जिले में 85, दुर्ग में 69, राजनांदगांव में आठ, बालोद में दो, बेमेतरा में दो, कबीरधाम में एक, धमतरी में दो, बलौदाबाजार में 10, महासमुंद में आठ, गरियाबंद में तीन, बिलासपुर में छह, रायगढ़ में 10, कोरबा में 10, जांजगीर चांपा में तीन, सरगुजा में 14, कोरिया में एक, सूरजपुर में पांच, जशपुर में 17, बस्तर में पांच, कोंडागांव में एक, दंतेवाड़ा में एक, सुकमा में दो और कांकेर में नौ मामले सामने आए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,09,373 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 3,02,557 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं. राज्य में 3,039 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में संक्रमण के कारण कुल 3,777 लोगों की मौत हुई है.

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,682 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 795 लोगों की मौत हुई है.
(Disclaimer: यह खबर सीधे सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है. इसे News18Hindi टीम ने संपादित नहीं किया है.)




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here