Raipur News In Hindi : People are making various excuses to avoid lockdown. | कहीं मुर्गा पार्टी, कहीं भोज तो कहीं कोराेना का झूठा मरीज बनकर एंबुलेंस में बना रहे वीडियो, एफआईआर दर्ज

  • लॉकडाउन के दौरान रामपुर वार्ड में सात लड़के बोर हो रहे थे। मुर्गा सस्ता मिल रहा था। सबने प्लानिंग कर ली
  • एक खाली प्लाट में मुर्गा-भात की पार्टी की जाए। शुक्रवार को सभी ने जमकर मुर्गा खाया

दैनिक भास्कर

Apr 05, 2020, 12:49 AM IST

महासमुंद. महासमुंद में एक युवक ने खुद को कोरोना मरीज बताया और एंबुलेंस में बैठकर वीडियो बना डाला, ताकि डर फैला सके। पिथौरा पुलिस ने इस युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह युवक पिथौरा के वार्ड 14 में रहता है। इसका नाम निखिल पांडेय है। यह एक मार्च को सीएचसी पिथौरा आया था। यहां उसने खुद को कोविड-19 कोरोना वायरस के लक्षण के बारे में बताया। थाना प्रभारी कमला पुसाम के मुताबिक निखिल ने डॉक्टरों को बताया कि उसे हाई बीपी के साथ सांस लेने में तकलीफ हो रही है और लगातार खांसी आ रही है। डॉक्टरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस से युवक को मेकाहारा रायपुर भेजा। 

सरायपाली : बगैर अनुमति बेटे की शादी की पार्टी दी
इधर, सरायपाली थाने में भी एक सरपंच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ग्राम पंचायत अर्जुंदा के सरपंच चित्रसेन बिसी ने 3 मार्च को बगैर अनुमति के बेटे की शादी का निमंत्रण दिया और अगले दिन भोज भी रख दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दावत में 30-35 लोग बैठे थे। पुलिस के मुताबिक सरपंच ने शादी के लिए एसडीएम से अनुमति नहीं ली थी, लॉकडाउन के निर्देशों का उल्लंघन भी किया। इसके बाद सरपंच चित्रसेन बिसी के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत केस दर्ज किया गया है।

धमतरी : बोर हो रहे थे, मुर्गा सस्ता मिल रहा था, तो कर ली पार्टी, अब सात पर केस दर्ज
कोरोना की दहशत के बाद देशभर से मुर्गे के सस्ते होने की खबरें आईं। मुर्गा सस्ता हुआ, क्योंकि कई लोगों ने खाना छोड़ दिया, लेकिन लॉकडाउन के दौरान धमतरी के रामपुर के सात लोगों को मुर्गा खाने की अलग कीमत चुकानी पड़ी। लॉकडाउन के दौरान रामपुर वार्ड में सात लड़के बोर हो रहे थे। मुर्गा सस्ता मिल रहा था। सबने प्लानिंग कर ली, एक खाली प्लाट में मुर्गा-भात की पार्टी की जाए। शुक्रवार को सभी ने जमकर मुर्गा खाया। उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि उनका ये मजा अगले दिन सजा में बदल जाएगा।

इनमें से किसी ने फोटो ली और यह फोटो किसी के जरिए दूसरे लोगों तक पहुंच गई। शनिवार को पार्षद ने इसकी शिकायत थाने में कर दी। रामपुर वार्ड में सातों युवकों पर लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने पर आपदा नियंत्रण प्रबंधन अधिनियम व आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। संभवत: यह पहला मौका है जब जिले में ऐसी पार्टी करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। टीआई भावेश गौतम ने बताया कि इन्हें पार्टी करने से किसी ने मना भी किया था, लेकिन ये नहीं माने। पुलिस ने देवकुमार साहू, भुनेश्वर निषाद, गोलू सोनकर, अजय साहू, छोटू सोनकर, दादू सोनकर और बब्बू के खिलाफ धारा 269, 34 के तहत केस दर्ज किया है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here