Raipur News In Hindi : Raipur Coronavirus Latest Updates; Nagar Nigam Health Worker Beaten, Corona COVID-19 Positive’s Father Donates Rs 5 lakhs | अब रायपुर में सैनिटाइजेशन के काम में लगे स्वास्थ्यकर्मी को पीटा ; पहली कोरोना पॉजिटिव के पिता ने 5 लाख रु. दान किए

  • पुलिस ने मामले में 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
  • कोरोना पॉजिटिव छात्रा के पिता ने कहा- बेटी अब स्वस्थ हो रही

दैनिक भास्कर

Apr 02, 2020, 01:30 PM IST

रायपुर. कोरोना संक्रमितों की जांच के लिए गई मेडिकल टीम के साथ इंदौर और बिहार के शहरों में मारपीट के बाद रायपुर में भी बदसलूकी किए जाने की घटना सामने आई। यहां नगर निगम का स्वास्थ्यकर्मी सैनिटाइजेशन का काम कर रहा था, इसी दौरान मौदहापारा इलाके में उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। पुलिस ले 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली। रायपुर से एक अच्छी खबर यह है कि प्रदेश में पहली कोरोना पॉजिटिव पाई गई युवती के पिता ने कोरोना से लड़ने की जंग में राज्य सरकार को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी। 

प्रगति नगर, पंडरी में रहने वाले सापन पात्रे ने बताया कि मौदहापारा स्वीपर कॉलोनी में विशाल रात्रे नाम के सफाईकमी के घर वह ब्लीचिंग पाउडर छोड़ने गया था। उसी समय ऋषभ रक्सेल, विनय रक्सेल, अन्नू साथियों के साथ आए और कहने लगे कि हमारे मुहल्ले में क्यों आए हो। इसके बाद पीटना शुरू कर दिया। सापन ने बताया कि उसकी आंख के नीचे और पसली में चोट आई हैं। घटना की जानकारी उसने नगर पालिका निगम जोन क्रमांक 03 के पार्षद पुरूषोत्तम सिंह बेहरा और अपने साथी अंकित रहंगडाले को दी।  

कोरोना पॉजिटिव युवती के पिता ने की मदद 
कोरोना पॉजिटिव छात्रा के पिता ने मुख्यमंत्री राहत कोष में यह राशि जमा की। उन्होंने कहा कि शासन जरूरतमंदों की मदद के लिए जो योजनाएं चला रहा है, उसमें यह छोटी सी मदद है। मेरी बेटी अब सामान्य हो रही है। टेस्ट में वह जरूर पॉजिटिव निकली, लेकिन अब उसे किसी तरह का बुखार या सर्दी-खांसी नहीं है। वह फिट है और उसका संक्रमण भी जल्द खत्म हो जाएगा। उसकी डाइट भी ठीक है। वह एम्स में डॉक्टरों की देखरेख में हैं। योग वगैरह से खुद को फिट करने की कोशिश में लगी है। लगातार 2 रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनकी बेटी को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

मास्क पहनकर खेल रहे थे जुआ 

इन आरोपियों के पास से पुलिस को 11 लाख रुपए मिले।
इन आरोपियों के पास से पुलिस को 11 लाख रुपए मिले।

एक तरफ देश में लोग लॉकडाउन के बीच दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहे हैं। कुछ लोग इसे अच्छा मौका मानकर जुआ खेलने में जुटे हैं। शंकर नगर इलाके में बड़े रैकेट को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के अलावा महामारी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक 1 मंजिला इमारत से नीचे कूद गया था। घायल जुआरी का नाम धंनंजय सिंह है जो डीडी नगर इलाके का रहने वाला था। इस रैकेट को शंकर नगर के चौपाटी स्थित हिमांशु चंक्रवर्ती के मकान में चलाया जा रहा था। पकड़ में आए ज्यादातर जुआरियों ने मास्क भी पहन रखा था। 

कलेक्टर ने जारी किए ऑर्डर 
रायपुर के कलेक्टर डॉ. एस भारती दासन ने बताया कि ऐसेशियल एंड नॉन ऐसेशियल दोनों तरह के माल परिवहन की अनुमति दी गई है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को इसके लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर सुरक्षा मानकों के लिहाज से गाड़ियों की जांच-पडताल की जाती है तो मेडिकल सप्लाई से जुड़ी गाड़ियों की जांच को जल्द पूरा कर रवाना किया जाए। आम लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कहा- जरूरत होने पर कंट्रोल रूम के फोन नंबर पर संपर्क करें। कोरोना संक्रमण के लिये राज्य स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 104 है। इसके साथ ही रायपुर जिला के कंट्रोल रुम के हेल्प लाइन नंबर 100,07714287199, 9479191099, पुलिस कंट्रोल रुम-101, फायर सर्विस- 112 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here