रायपुर में एंबुलेंसों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
Covid-19 महामारी के समय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किए जाने के दावों के बीच सच्चाई यह है कि एंबुलेंस तक मानकों पर खरी नहीं हैं. यही नहीं, एंबुलेंसों को मजबूर मरीज़ों से अवैध उगाही का ज़रिया बनाया जा रहा है.
मनमानी करने वाले एंबुलेंस मालिकों पर पुलिस कार्रवाई अभियान जारी रखेगी.
ऐसे में, लोगों की ज़िंदगी से खिलवाड़ करने और आपदा के समय लोगों की मजबूरी को अवसर मानकर चलने वाले ऐसे तीन एंबुलेंस वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. एम्बुलेंस वाहन क्रमांक सी जी/07/ए एम/3142, एम्बुलेंस वाहन क्रमांक सी जी/04/एच डी/8420 और थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा एम्बुलेंस वाहन क्रमांक सी जी/04/एच डी/8646 को पकड़कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई. रायपुर पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. ये भी पढ़ें : सड़क हादसे में मां बेटे की मौत, उग्र भीड़ ने देवघर मधुपुर रोड पर घंटों लगाया जाम बताया जा रहा है कि इन वाहनों में एंबुलेंस के लिए आवश्यक सुविधाएं भी नहीं थी और संचालकों और चालकों द्वारा लोगों की ज़िंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा था इसलिए रायपुर पुलिस द्वारा ऐसे एम्बुलेंस वाहनों के लायसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को भी पत्र लिखा गया.
Source link

