रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील के ग्राम उदका में 15 वर्षीय छात्र सचिन शिल्पकार की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सचिन नहाने के लिए कुएं से पानी लेने गया था, इसी दौरान हादसा हो गया।काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोटर से कुएं का पानी कम कराया और तलाश शुरू की। इसके बाद रायसेन जिला मुख्यालय से NDRF टीम को बुलाया गया। पानी कम होने के बाद NDRF ने रेस्क्यू कर सचिन का शव कुएं से बाहर निकाला।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सुल्तानगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।