रायसेन: CM मोहन यादव आज बरेली में, देंगे ₹138 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात; 108 जगह होगा भव्य स्वागत

रायसेन, मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रायसेन जिले के बरेली दौरे पर रहेंगे, जहाँ वे क्षेत्र को लगभग 138 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बरेली नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

उनका 108 स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर को खास बनाने के लिए महाराष्ट्र से विशेष रूप से बैंड और ताशे की पार्टियां बुलाई गई हैं।यह भी उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान लाड़ली लक्ष्मी बहना योजना की किस्त भी जारी कर सकते हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से बरेली पहुंचेंगे। वे कॉलेज के हेलीपैड ग्राउंड से एक खुली जीप में सवार होकर सभा स्थल तक जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थानीय थाना ग्राउंड पर दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here