
राजस्थान के कांग्रेस विधायक कैलाश चंद्र त्रिवेदी की गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में मौत हो गई.
जयपुर:
राजस्थान के कांग्रेस विधायक कैलाश चंद्र त्रिवेदी की गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में सोमवार (05 अक्टूबर) को मौत हो गई. त्रिवेदी 72 साल के थे. उन्हें सितंबर के पहले हफ्ते में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. इसके बाद राजस्थान के एक अस्पताल में उनका इलाज किया गया. जब वो कोविड निगेटिव हो गए तब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई लेकिन मधुमेह रोगी होने के कारण बाद में उनकी तबियत बिगड़ने लगी. 2 अक्टूबर को उन्हें जयपुर से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया था.
त्रिवेदी राजस्थान के सहाधा विधान सभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए थे.
Source link

