Rajasthan Crisis: Governor Recieves Fresh Proposal From Ashok  Gehlot TO Call Assembly Session – विधानसभा सत्र के लिए CM गहलोत ने भेजा राज्यपाल को नया प्रस्ताव, फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं

विधानसभा सत्र के लिए CM गहलोत ने भेजा राज्यपाल को नया प्रस्ताव, फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं

Rajasthan Crisis: राज्यपाल कलराज मिश्र को गहलोत से मिला नया प्रस्ताव (फाइल फोटो)

जयपुर:

राजस्थान के सियासी संकट के बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को नया प्रस्ताव भेजा है. यह प्रस्ताव विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए भेजा गया है. विधानसभा सत्र का एजेंडा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी बताया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 31 जुलाई से विधानसभा का सत्र बुलाना चाहते हैं. नए प्रस्ताव में फ्लोर टेस्ट (बहुमत परीक्षण) कराने का प्रस्ताव नहीं है. राज्यपाल ने कहा, “वह नए प्रस्ताव की जांच-पड़ताल कर रहे हैं.”     

यह भी पढ़ें

राज्यपाल कलराज मिश्र ने बताया कि विधानसभा का सुत्र  बुलाने का एजेंडा कोरोनावायरस है. इसमें फ्लोर टेस्ट शब्द नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में सत्र बुलाने की तारीख और कारण का भी उल्लेख नहीं किया गया है.इससे पहले, राज्यपाल एक प्रस्ताव को खारिज कर चुके हैं. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here