rajasthan political crisis live update : 23rd july sachin pilot ashok gahlot congres bjp supreme court – Rajasthan Political Crisis Updates : स्पीकर सीपी जोशी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Rajasthan Political Crisis Updates : स्पीकर सीपी जोशी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Rajasthan Political Crisis : अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट – फाइल फोटो

Rajasthan Crisis: राजस्‍थान में सत्‍ता को लेकर मचे घमासान के बीच मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. पत्र में उन्‍होंने अपनी सरकार को गिराने की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है. पीएम को लिखे पत्र में सीएम गहलोत ने लिखा है कि राज्यों में चुनी हुई सरकारों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत हॉर्स ट्रेडिंग के माध्यम से गिराने के लिए कुत्सित प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं, आज सुप्रीम कोर्ट राजस्थान के बर्खास्त उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के 19 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही 24 जुलाई तक रोकने के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी की याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा.

Rajasthan Political Crisis Live Updates :

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर सुनवाई
भाषा के खबर के अनुसार शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर उपलब्ध 23 जुलाई की कार्यसूची के अनुसार न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ इस याचिका पर सुनवाई करेगी.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
न्यूज एजेंसी भाषा के खबर के मुताबिक राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कांग्रेस के 19 बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही 24 जुलाई तक टालने के उच्च न्यायालय के निर्देश के खिलाफ बुधवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की.

पायलट खेमे की दलील
न्यूज एजेंसी भाषा की खबर के अनुसार पायलट खेमे की दलील है कि पार्टी का व्हिप तभी लागू होता है जब विधानसभा का सत्र चल रहा हो. कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष को दी गई अपनी शिकायत में पायलट और अन्य असंतुष्ट विधायकों के खिलाफ संविधान की 10वीं अनुसूची के पैराग्राफ 2(1)(ए) के तहत कार्रवाई करने की मांग की है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here