Rajinikanth and pm narendra modi: पीएम नरेंद्र मोदी और रजनीकांत ने पहने थे एक जैसे कपड़े, जानें क्या कहते हैं इन्हें – pm narendra modi and rajinikanth opts for same kind of clothes to wear during lightening diyas

बीते रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी और ऐक्टर व राजनेता रजनीकांत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। इन दोनों तस्वीरों में एक ऐसी समानता भी थी जिस पर कम ही लोगों ने गौर किया था।

Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले लोगों से दीये जलाने की अपील की थी। यह कदम कोरोना वारयस के खिलाफ लड़ाई में सभी की एकजुटता तो प्रदर्शित करने के इरादे से उठाया गया था। इस अपील के बाद न सिर्फ आम लोग बल्कि दिग्गज राजनेताओं से लेकर अभिनेताओं ने भी अपने घर में दीये व मोमबत्ती जलाईं। इनमें से एक रजनीकांत भी थे, जिनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इसी तरह पीएम की तस्वीर भी उनके ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई थी। लेकिन क्या आपने मोदी और रजनीकांत के बीच कुछ समानता नोटिस की? अगर नहीं तो हम बताते हैं।

दरअसल, इन दोनों की तस्वीरों को ध्यान से देखा जाए तो आपको भी अहसास होगा कि दोनों ने करीब-करीब एक जैसे कपड़े पहने हुए थे। रजनीकांत और पीएम मोदी फोटो में धोती और कुर्ता पहने नजर आ रहे थे। रजनीकांत डार्क क्रीम कलर का बटन अप कुर्ता पहने थे। इस कुर्ते की लेंथ शॉर्ट थी, वहीं इसमें साइट स्लिट भी थे। इसके साथ रजनीकांत ने सफेद कलर की धोती पहनी थी जो फाइन कॉटन से बनी दिख रही थी।

अब बात करें प्रधानमंत्री मोदी के कपड़ों की तो उन्होंने भी सफेद धोती पहनी थी, लेकिन इसका लुक रजनीकांत की धोती की तरह प्लेन नहीं था। पीएम की धोती में बॉर्डर पर ब्रॉड और पतली पर्पल लाइनिंग्स थीं। इसके ऊपर उन्होंने खादी का लॉन्ग पर्पल कुर्ता पहना था और साथ में गले में अंगवस्त्र भी डाला था।

धोती को बोलते हैं वेस्टी

आमतौर पर जब धोती शब्द का इस्तेमाल किया जाता है तो लोगों के दिमाग में प्लीट्स वाली धोती का फोटो आ जाता है। हालांकि, साउथ इंडिया में पहनी जाने वाली वेस्टी को भी धोती कहा जाता है। इसे रैप अराउंड तरीके से पहना जाता है और इसमें कोई प्लीट्स नहीं होती हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी और ऐक्टर रजनीकांत

लुंगी और धोती में फर्क

साउथ इंडिया में पहनी जाने वाली धोती को ज्यादातर लोग लुंगी कह देते हैं, जो गलत है। लुंगी को सिंगल लेयर में लपेटकर पहना जाता है और यह घर के कंफर्ट क्लोद्स की लिस्ट में शुमार की जाती है। यह शॉर्ट या लॉन्ग हो सकती है। वहीं धोती को हमेशा डबल या ज्यादा लेयर में लपेटकर पहना जाता है और इसकी लेंथ हमेशा ऐंकल तक ही होती है। यही वजह है कि इसे साउथ में लोग बाहर जाने पर या किसी त्योहार आदि के दौरान पहने हैं।

Web Title pm narendra modi and rajinikanth opts for same kind of clothes to wear during lightening diyas(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here