पुलिस की वर्दी छोड़ राजकुमार ने ली थी बॉलीवुड में एंट्री, आज है पुण्यतिथि

मुंबई: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजकुमार की आज पुण्यतिथि है। अपनी दमदार आवाज, शानदार अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर राजकुमार का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले मुंबई पुलिस में बतौर सब-इंस्पेक्टर अपनी सेवाएं दी थीं।

राजकुमार के फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘रंगीली’ से हुई थी। लेकिन उनके अभिनय की दुनिया में आने का किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। बताया जाता है कि एक बार फिल्म निर्माता बलदेव दुबे की मुलाकात राजकुमार से हुई। राजकुमार के बात करने के खास अंदाज और व्यक्तित्व से दुबे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत उन्हें अपनी फिल्म का ऑफर दे दिया।

यह ऑफर राजकुमार के लिए इतना लुभावना था कि उन्होंने बिना देर किए अपनी पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया और बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत की।हिंदी सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले राजकुमार का निधन 3 जुलाई 1996 को कैंसर के कारण हो गया था। आज भी उन्हें उनकी डायलॉग डिलीवरी और अनोखे अंदाज के लिए याद किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here