करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या का लाइव वीडियो, गोगामेड़ी को घर में घुसकर मारी गोली

Rajput Karni Sena chief shot dead in Jaipur, one assailant killed in retaliatory firing
Rajput Karni Sena chief shot dead in Jaipur, one assailant killed in retaliatory firing

रायपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या गोली मारकर की गई है। इस हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है। मंगलवार को गोगामेड़ी पर दिनदहाड़े 3 बदमाशों ने पर गोलियां चलाईं, फिर भाग निकले। वहीं, गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। गार्ड की फायरिंग में एक हमलावर की भी मारा गया है। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि श्याम नगर जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है। दोपहर करीब 1:30 बजे उनके घर 3 बदमाश पहुंचे। पहले तो वे सोफा पर बैठ गए और गोगामेड़ी से बात की। सिर्फ 10 मिनट बाद ही वे उठे और गोलियां चलानी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोगामेड़ी के गार्ड ने बचाने की कोशिश की। बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग की। एक बदमाश ने गोगामेड़ी के सिर में गाेली मारी। गार्ड की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश नवीन को गोली लग गई और उसकी भी मौत हो गई। फायरिंग के बाद दो बदमाश भागते हुए एक गली से निकले और एक कार को रोककर लूटने का प्रयास किया।

Rajput Karni Sena chief shot dead in Jaipur, one assailant killed in retaliatory firing

उसने ड्राइवर को पिस्तौल दिखाई तो ड्राइवर कार को भगा ले गया। इस दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार को बदमाशों ने निशाना बनाया। स्कूटी सवार को गोली मारकर घायल कर दिया और स्कूटी लेकर फरार हो गया। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया कि गोगामेड़ी पर गोली चलाने वालों में एक मुलताई शाहपुरा निवासी नवीन सिंह शक्तावत था, उसकी भी मौत हो गई है। घटना के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से बने फेसबुक पेज पर हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा- राम राम, सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा कपूरीसर, गोल्डी बरार। भाइयों आज यह जो सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या हुई है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है। भाइयों मैं अपको बताना चाहता हूं कि ये हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था। उनको मजबूत करने का काम करता था। रही बात दुश्मनों की तो वह अपने घर की चौखट पर अपनी अर्थी तैयार रखें। जल्दी उनसे भी मुलाकात होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here