वैसे तो सेलिब्रिटीज का ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है लेकिन कभी-कभी ऐसी घटना फिल्मी सितारों को काफी दुख पहुंचाती हैं। ऐसा ही कुछ पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ देखने को मिला जब ट्रोलर्स ने उन्हें उनकी ड्रेस पर बुरी तरह ट्रोल कर दिया।
Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

सोशल मीडिया के इस दौर में यूं तो बॉलीवुड सेलेब्स का ट्रोल होना कोई नई बात नहीं हैं लेकिन कभी-कभार यह मसला तब ज्यादा गंभीर हो जाता है जब सेलेब्स को अपने पहनावे के लिए भद्दे-भद्दे कमेंट्स सुनने पड़ते हैं। जी हां, बी-टाउन की हसीनाएं अक्सर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर बनी रहती हैं। फैशन की आड़ में कुछ भी पहन लेना उन पर वो उस समय भारी पड़ जाता है जब ट्रोलर्स तारीफों के पुल छोड़ उन पर बेबुनियादी कमेंट्स करने लगते हैं।
ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) के साथ भी हुआ, जिनको ट्रोलर्स ने इस कदर मजबूर कर दिया कि अभिनेत्री को खुद का बचाव करने के लिए आगे आना पड़ा। पिछले दिनों रकुल प्रीत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस कार से उतरती हुईं दिखाई दे रही हैं। इस दौरान रकुल प्रीत ने डेनिम शर्ट पहनी हुई है, लेकिन तस्वीरों में देखकर ऐसा लग रहा था कि वो नीचे पैंट पहनना भूल गईं हैं।सबसे पहले तो आप यह तस्वीर देखिए। जब ब्रा के बिना परिणीति चोपड़ा ने पहनी टाइट ड्रेस, सब जगह होना पड़ा था शर्मिंदा


दरअसल, रकुल प्रीत की जिस तस्वीर को देख ट्रोलर्स उन पर बिना पैंट पहने बाजार में निकलने का आरोप लगा रहे हैं, उसमें राकुल ने खुद को हेड टू टोस तक डेनिम अवतार से ड्रेसअप किया हुआ था। जी हां, राकुल प्रीत ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए वाइट टीस के साथ डेनिम जैकेट और मिनी शॉर्ट्स को पहना हुआ था। वहीं, सॉफ्ट मेकअप के साथ कर्ली हेयर्स और न्यूड लिपकलर और हाथ में मूव हैंडबैग लिया हुआ था। हालांकि, आप देखेंगे तो राकुल का यह कैजुअल लुक सिटी आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। लेकिन ट्रोल करने वालों को तो एक बहाना चाहिए। जैसी जेठानी वैसी देवरानी! जब केट मिडलटन और मेगन मार्कल ने पहने एक जैसे कपड़े


हालांकि, इस मामले को तूल पकड़ता देख रकुल प्रीत भी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने भी अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। जिन यूजर्स ने उनकी तस्वीर पर लिखा था कि, ‘पैंट पहनना भूल गई क्या?’ या फिर ‘पब्लिक प्लेस पर आने से पहले क्या पहनना चाहिए क्या नहीं?’ रकुल प्रीत ने उन सभी को अगला-पिछला सब याद दिला दिया था। वैसे आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के पहनावे पर सवाल उठाना कितना सही लगता है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
रेकमेंडेड खबरें
मुंबई पहुंचे अर्जुन रामपाल ने बेटियों संग शेयर की तस्वीर, गर..
हिंदी, पंजाबी, रिमिक्स, फ्री में सुनें हिट गाने
OnePlus 8 5G की फ्लैश सेल आज, मिल रहा 2 हजार का फ्लैट डिस्का..
BS6 Suzuki Gixxer 250 और Gixxer SF 250 बाइक्स लॉन्च, जानें क..
DU admission 2020: कब से होंगे रजिस्ट्रेशन, कैसी होगी एडमिशन..
PCOD की समस्या के बारे में वो सबकुछ, जो आपको पता होना चाहिए
जब ब्रा के बिना परिणीति चोपड़ा ने पहनी टाइट ड्रेस, सब जगह हो..
Sarkari Naukri 2020: Indian Oil में बंपर वैकेंसी, 12वीं पास ..
college students to be promoted: परीक्षा के बगैर प्रमोट होंग..
Types Of Cancer: कैंसर के मुख्य प्रकार और इसके शुरुआती लक्षण..
इंस्पेक्टर हाथी राम के साथ लगाएं सच का पता
पाकिस्तान: क्रैश विमान के मलबे से मिले 3 करोड़ रुपये, सुरक्ष..
40 वर्षीय पिता ने ढाई महीने की मासूम बेटी के साथ किया रेप, क..
मेरठः बस छूट न जाए.. इस डर से प्रचंड गर्मी में भी बस स्टैंड ..
लॉकडाउन में भगवान के दर्शन करवाने के बहाने जुटाई भीड़, वीडियो..
Source link


