RAM RAJA LOK : ₹143 करोड़ से अधिक में तैयार होगा श्री रामराजा लोक

Ram Raja Lok
Ram Raja Lok

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने सोमवार को रामराजा लोक (Ram Raja Lok) की आधार शिला रखी। निवाड़ी जिले के ओरछा में बनने वाला रामराजा लोक की लागत ₹143 करोड़ से अधिक होगी। रामराजा लोक में भव्य प्रवेश द्वार, प्रसादालय, कतार परिसर बनेगा। मंदिर परिसर का विकास, दुकानों की पुर्नस्थापना और सौंदर्यीकरण श्रीराम के बालस्वरूप थीम पर गलियारे और प्रांगण का विकास होगा। प्रकाश व्यवस्था और जन सुविधाओं का विकास होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने​ निवाड़ी जिले पर विकास की सौगातें दी। 143.50 करोड़ लागत के 7 विकास कार्यों का शिलान्यास, जबकि 280.57 करोड़ की लागत के 5 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।कुल 424.02 करोड़ की लागत से 12 विकास कार्यों का होगा शिलान्यास/लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन के बाद कहा कि भगवान राम और उनकी भक्ति अद्भुत हैं। आज “राम राजा लोक” के शिलान्यास पर मैं आनंद से भरा हूं। एक अद्भुत लोक बन रहा है, यह लोक 12 एकड़ में बनेगा। जिसमें भव्य प्रवेश द्वारा होगा, बालकांड और उत्तरकांड प्रांगण होगा व अन्य कई सुविधाएं होंगी। हमारा प्रयास है कि शीघ्र राम राजा लोक बनकर तैयार हो जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here