lifestyle rana daggubati dulhaniya miheeka bajaj stylish look
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/5
राणा दग्गुबाती की दुल्हनिया ने बदले इतने रूप

‘बाहुबली’ के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती और उनकी मंगेतर मिहिका बजाज की शादी में अब महज एक दिन से भी कम समय बचा हुआ है। लवबर्ड्स की शादी से जुड़ी एक-एक रस्मों की तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं राणा दग्गुबाती की दुल्हनिया की सगाई से लेकर मेहंदी तक की खूबसूरत तस्वीरें।
2/5
दुपट्टे वाली साड़ी में उड़ाए होश

सगाई के मौके पर मिहिका बजाज ने डिज़ाइनर जयंती रेड्डी की डिज़ाइन की हुई फ्लेमिंगो एंड फ्रेंच रोज रंग की जरी एम्ब्रोडरी वाली कांजीवरम साड़ी पहनी थी। साड़ी में बने सॉफ्ट टेक्सचर, वाइब्रेंट कलर्स और ट्रेडिशनल मोटिफ्स इसकी सुंदरता को बढ़ाने में कोई कोताही नहीं बरत रहे थे।
3/5
प्री-वेडिंग फेस्टिवल में लूटा दिल

शादी की रस्मों से कुछ दिनों पहले मिहिका बजाज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। शेयर की गई तस्वीरों में वह जयंती रेड्डी के डिज़ाइन किए हुए मिंट ग्रीन कशीदाकारी हैंडवर्क एम्ब्रोडरी वाले लहंगे में नजर आई थीं। अपने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए मिहिका ने जड़ाऊ माला के साथ पोर्किस, माणिक और गुलाबी टूमलाइन हार पहना था।
4/5
हल्दी में लूटी वाहवाही

हल्दी समारोह के लिए राणा दग्गुबाती की मंगेतर मिहिका बजाज ने पीले रंग का एक पारंपरिक लहंगा चुना, जिसे खास तौर पर फैशन डिज़ाइनर आनंद काबरा ने डिज़ाइन किया था। अपने लुक को सिंपल रखते हुए मिहिका ने Seashell से बनी माथापट्टी और झुमकों से अपने लुक को स्टाइल किया।
5/5
मेहंदी लुक है सबसे हटकर

आम दुल्हनों से हटकर मिहिका बजाज ने अपनी मेहंदी के लिए V शेप लॉन्ग ओवरकोट के साथ गुलाबी रंग का लहंगा चुना है, जिसमें वह एकदम गजब की लग रही हैं। यही नहीं, beaded मांग टीका मैचिंग के झुमके और खुले लहराते बालों के साथ मिहिका ने अपने लुक पूरा किया।
Source link


