ranbir kapoor-alia bhatt: lifestyle alia bhatt in monsoori gown with beau ranbir kapoor

1/6

जब रणबीर के साथ सुर्खियां बटोर रही थीं आलिया

जब रणबीर के साथ सुर्खियां बटोर रही थीं आलिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जब से रणबीर कपूर का हाथ क्या थामा है, तभी से हर कोई बस उन्हें जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधता हुआ देखना चाहता है। दोनों की जोड़ी को चाहने वालों का अंदाज़ा आप इस बात से लगा लीजिए जिस इवेंट में रणबीर के साथ आलिया नजर आती हैं, वहां मानों हर किसी की नजरें इन दोनों पर ही पर टिकीं रहती हैं।

2/6

फिल्मफेयर अवॉर्ड में दोनों ने लूटा दिल

फिल्मफेयर अवॉर्ड में दोनों ने लूटा दिल

ऐसा ही कुछ हमें साल 2018 के फिल्मफेयर अवॉर्ड में भी देखने को मिला, जब रेड कार्पेट के सनसनाते कैमरे सिर्फ और सिर्फ इसी लवबर्ड पर थे। लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी आलिया से ऐसी चूक हो गई जिसके कारण उन्हें एक बड़ी फजीहत का सामना करना पड़ा। जी हां, आलिया-रणबीर जहां एक-दूसरे को अपने लुक्स से कम्पलीट कर रहे थे, वहीं आलिया का ड्रेसिंग स्टाइल हमारी समझ से परे था।

3/6

क्या पहन लिया ये आलिया?

क्या पहन लिया ये आलिया?

हालांकि, आलिया को देखकर हमारे मन में पहला सवाल यही आया कि ‘हे! भगवान ये क्या पहन लिया?’ दरअसल, आलिया ने इस इवेंट के लिए Monsoori का डिज़ाइन किया हुआ एक बकाइन रफल्ड ट्यूल गाउन पहना था, जिसे उन्होंने कर्ल बालों के साथ स्टाइल किया था।

4/6

बालों के साथ मेकअप ने लगा दी वॉट

बालों के साथ मेकअप ने लगा दी वॉट

हम इस बात की सराहना करते हैं कि आलिया ने इस बार कुछ हटकर पहनने का मन बनाया, लेकिन ऐसा भी क्या फैशन जो उनकी धज्जियां उड़ा दें। यह यह रफल्ड नंबर उनके लुक के साथ कुछ ऐसा ही कर रहा है। एक तरफ ड्रेस को भूल भी जाएं तो मिनिमल मेकअप और चंकी हेयरस्टाइल ने घी डालने जैसा काम किया है।

5/6

इस बार के फैशन फॉक्स से सब हैरान

इस बार के फैशन फॉक्स से सब हैरान

आलिया भट्ट का फैशन फॉक्स इस बार सबसे ज्यादा चौंकाने वाला था क्योंकि वह हमेशा रेड कार्पेट पर सबसे अच्छी ड्रेस पहनने वाली सेलिब्रिटी में से एक हैं। मंसूरी हाउस से तामझाम से भरी एक एक ड्रेस पहनी थी। हालांकि, ड्रेस के साथ बहुत सारे तामझाम और उबाऊ हेयरडू ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा।

6/6

जब ड्रेस का वजन था खुद से भी ज्यादा

जब ड्रेस का वजन था खुद से भी ज्यादा

सच मानो तो आलिया इस ड्रेस में चलते-फिरते एक ढांचे की तरह नजर आ रही थीं। जी हां, आलिया की इस ड्रेस का वजन उनके बॉडी वेट से भी कई गुना ज्यादा था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here