Ranveer Singh Commented On Deepika Padukone Picture Hello Dimple We Meet Again With Smiley | दीपिका की इस तस्वीर पर रणवीर ने किया प्यारा कमेंट



दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के चहेते कपल में से एक हैं. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव भी रहते हैं. शादी के बाद से ही दोनों को समय नहीं मिल पा रहा है, जिससे कि वो साथ समय बिता सकें. यही वजह है कि अपने-अपने प्यार का इजहार वो समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए करते रहते हैं.

दीपिका ने की तस्वीर शेयर

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके गाल पर एक प्यारा सा डिंपल पड़ता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, दीपिका एक एड के लिए शूट कर रही थीं और वहीं से उन्होंने सोशल मीडिया पर ये तस्वीर अपलोड कर दी. बिहाइंड द सीन पिक्चर में दीपिका कैजुअल कपड़ों में मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं. दीपिका ने इसे #BTS (बिहाइंड द सीन) कैप्शन दिया है.

रणवीर ने किया इस तस्वीर पर कमेंट

दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर पर रणवीर सिंह ने कमेंट किया है. इस कमेंट में रणवीर सिंह का अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए प्यार झलक रहा है. रणवीर सिंह ने लिखा कि, ‘हेलो डिंपल, हम फिर मिल गए’. इसके साथ ही रणवीर ने दीपिका के लिए किस का सिंबल बनाया है.

Ranveer




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here