Ranveer Singh Holds Kasautii Zindagii Kay 2 Fame Komolika Aka Hina Khans Hand Hina Share Post To Thank Ranveer | Viral : रणवीर सिंह ने टीवी की इस हसीना को दिया ऐसा सहारा, दीपिका को हो जाएगी जलन

Viral : रणवीर सिंह ने टीवी की इस हसीना को दिया ऐसा सहारा, दीपिका को हो जाएगी जलन



बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह ने हाल ही में ‘पद्मावती’ दीपिका पादुकोण से शादी करके सुर्खियां बना दी है. शादी के बाद अब रणवीर अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ के प्रमोशन में जी-जान से लगे हुए हैं. इसी प्रमोशन के सिलसिले में एक अवार्ड्स शो में पहुंचे. इस अवार्ड्स शो पर रणवीर का सामना टीवी की हॉट कोमोलिका यानी हिना खान से हुआ. दरअसल, इस अवार्ड्स शो में ह‍िना खान को सम्मान‍ित किया गया. उन्हें रणवीर सिंह के हाथों अवार्ड मिलना था. अवॉर्ड सेल‍िब्रेशन होने के बाद जैसे ही लॉन्ग गाउन पहने हुए ह‍िना खान स्टेज से नीचे उतरने लगीं, रणवीर ने एक असली जेंटलमैन की तरह हिना को अपना हाथ दे दिया और उन्हें स्टेज से नीचे उतरने में मदद की. रणवीर सिंह और हिना खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और दोनों के फैंस लगातार ट्वीट करके रणवीर सिंह की तारीफ कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि, ‘रणवीर सिंह ने यह साबित कर दिया है कि वो वाकई एक जेंटलमैन हैं. वहीं हिना खान ने भी फैंस के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए रणवीर की तारीफ करते हुए लिखा-‘ये तो एक शानदार.. मूमेंट था. रणवीर सिंह आप वाकई एक जेंटलमैन हो. सिम्बा के लिए मेरी तरफ से आपको शुभकामनाएं’.


आपको बता दें कि हिना खान भी बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. हिना खान इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म ‘लाइन्स’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here