देश के प्रतिष्ठित स्कूल में कुकर्म,पुलिस ने किया नाबालिग आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज,

देश के प्रतिष्ठित निजी स्कूल में कुकर्म का मामला सामने आया है। मामला ग्वालियर फोर्ट स्थित निजी स्कूल (सिंधिया बॉयज स्कूल) का है। यहां सीनियर छात्र ने जूनियर छात्र को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्राचार्य की शिकायत पर आरोपी नाबालिग छात्र के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही स्कूल प्रबंधन ने दोनों छात्रों को अपनी निगरानी में रखते हुए उनके परिजन को तत्काल स्कूल तलब किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 13 जुलाई की है। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि कुकर्म की घटना 13 जुलाई को स्कूल परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में घटित हुई है। स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 7वीं का छात्र और कक्षा 9वीं का छात्र अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर स्कूल में बने स्वास्थ्य केंद्र में गए थे। स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर ने दोनाें ही छात्रों को भर्ती कर लिया था। इस दौरान 9वीं के छात्र ने 7वीं के छात्र के कपड़े उतरवाए थे। बाद में आरोपी सीनियर छात्र ने जूनियर को बाथरूम में बुलाकर उसके साथ जबरन कुकर्म किया। जब जूनियर ने चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपी सीनियर छात्र ने उसका मुंह दबा दिया। पीड़ित छात्र ने घटना की सबसे पहले जानकारी अस्पताल की नर्स को दी। नर्स ने डाक्टर को बताया और डाक्टर ने स्कूल के प्रबंधन को घटना से अवगत कराया। इसके बाद स्कूल के प्राचार्य ने बहोड़ापुर थाने में मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन ने दोनों ही बच्चों के परिजनों को तत्काल बुलाया है। जब तक परिजन आ नहीं जाते तब तक दोनों ही छात्र को अलग अलग कमरों में स्कूल प्रबंधन की निगरानी में रहेंगे

बाईट – निरंजन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर, ग्वालियर(नोट – दोनों छात्र नाबालिग हैं, इसलिए उनके नाम का और उनकी किसी तरह की पहचान यानी स्कूल के नाम का डिटेल में जिक्र नहीं किया गया है)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here