छतरपुर: सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर 9 सितंबर को एक महिला संदिग्ध हालत में मिली, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर महिला ने अपने पति सहित तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
महिला ने बताया कि उसका पति उसे बाजार ले गया और मोमोज खिलाए, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे बंधक बनाकर हाईवे किनारे छोड़ दिया।
महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसके पति और दो अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, महिला का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वह पहले भी दमोह, बड़ामलहरा, गुलगंज और बिजावर थानों में दुष्कर्म और मारपीट के मामले दर्ज करा चुकी है।
बाइट, वाल्मीक चौबे, थाना प्रभारी सिविल लाइन