पन्ना टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ नज़ारा: एक ही घाट पर बाघिन और हिरणों का झुंड, पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध

पन्ना, मध्य प्रदेश: पन्ना टाइगर रिजर्व एक बार फिर अपने अद्भुत वन्यजीवों के शानदार नज़ारों से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। हाल ही में रिजर्व के एक शांत घाट पर एक ऐसा ही दुर्लभ दृश्य देखने को मिला, जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे और अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इस रोमांचक वीडियो में पन्ना की प्रसिद्ध बाघिन पी-141 और हिरणों का एक बड़ा झुंड एक साथ पानी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी है।

यह अनोखा नज़ारा तब देखने को मिला जब गर्मी की तपिश से राहत पाने के लिए बाघिन पी-141 पानी पीने घाट पर पहुंची। आमतौर पर बाघों को देखकर अन्य वन्यजीव सतर्क हो जाते हैं और दूर भाग जाते हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग ही देखने को मिला। बाघिन के वहां मौजूद होने के बावजूद, हिरणों का एक बड़ा झुंड भी उसी घाट पर शांति से पानी पी रहा था। यह दृश्य वन्यजीवों के बीच एक दुर्लभ सामंजस्य को दर्शाता है, जो पर्यटकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन गया।पन्ना टाइगर रिजर्व में सफारी पर निकले पर्यटकों ने इस अद्भुत पल को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे बाघिन शांत भाव से पानी पी रही है, जबकि कुछ ही दूरी पर हिरण भी बिना किसी डर के अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने इस नज़ारे को “बहुत कम देखने मिलने वाला दुर्लभ” बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के दुर्लभ नज़ारे ही पन्ना को वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनाते हैं। यह वीडियो निश्चित रूप से देश-विदेश से पर्यटकों को पन्ना की ओर आकर्षित करेगा, ताकि वे भी ऐसे अविश्वसनीय पलों का अनुभव कर सकें।

बाइट: अंजना सुचिता तिर्की (फील्ड डायरेक्टर, पन्ना टाइगर रिजर्व)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here