rashami desai instagram: lifestyle rashami desai shows her sweet and hot side during lockdown covid 19

1/8

कभी स्वीट कभी सेक्सी, लॉकडाउन में रश्मि देसाई के दिखे ऐसे लुक्स

कभी स्वीट कभी सेक्सी, लॉकडाउन में रश्मि देसाई के दिखे ऐसे लुक्स

रश्मि देसाई उन सिलेब्स में से एक हैं जो इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैन्स के साथ लॉकडाउन की स्थिति में भी जुड़ी रहीं। अपने विडियोज और फोटोज के लिए वह हर बार अलग-अलग लुक्स में नजर आईं। इसमें से कुछ स्वीट थे, कुछ देसी तो कुछ सेक्सी। चलिए देखते हैं, कैसा रहा रश्मि का लॉकडाउन के दौरान स्टाइल स्टेटमेंट

2/8

ईद लुक

ईद लुक

ईद के मौके पर फैन्स को इस पर्व की बधाई देने के लिए रश्मि देसाई ने खास लुक अपनाया था। उन्होंने शिफॉन का ऑरेंज दुपट्टा सिर पर और गर्दन पर लिया था। इसके साथ उन्होंने चांद झुमके और मैचिंग मांगटीका लगाया था।

3/8

मम्मा के साथ स्वीट लुक

मम्मा के साथ स्वीट लुक

मदर्स डे पर रश्मि ने अपनी मॉम के साथ तस्वीर शेयर की थी। इसके लिए उन्होंने फ्लोरल प्रिंट की रफल्ड फ्रॉक पहनी थी और बालों में मैचिंग हेयरबैंड भी लगाया था। रश्मि ने इस ड्रेस के साथ लाइट वेट ईयररिंग्स पहने थे।

4/8

पोल्का डॉट्स ड्रेस ऐंड बोहेमियन हेयरबैंड

पोल्का डॉट्स ड्रेस ऐंड बोहेमियन हेयरबैंड

इस सनकिस्ड फोटो में रश्मि वाइट पोल्का डॉट्स की स्लीवलेस ड्रेस पहनी देखी जा सकती हैं। इस स्वीट लुक को पूरा करने के लिए इस अदाकारा ने मैचिंग येलो कलर का बोहेमियन स्टाइल हेयरबैंड भी लगाया था।

5/8

हॉट लुक्स

हॉट लुक्स

रश्मि ने इस दौरान अपने हॉट लुक्स भी फैन्स संग शेयर किए। एक तस्वीर में वह येलो कलर का फ्रंट नॉट क्रॉप टॉप और ब्लैक ऐंड वाइट पैटर्न की पैंट्स पहनी दिखीं, तो दूसरी में वह चुनरी प्रिंट का दुपट्टा लिए दिखाई दीं।

6/8

डेनिम शर्ट में दिखाया बोल्ड अवतार

डेनिम शर्ट में दिखाया बोल्ड अवतार

वैसे बोल्डनेस तो रश्मि ने इस तस्वीर में दिखाई थी। उन्होंने ओवर साइज्ड डेनिम शर्ट पहनी थी, जिसके फ्रंट बटन्स उन्होंने लोअर वेस्ट तक ओपन रखे थे। इसके साथ रश्मि ने वाइट लेस ब्रा पहनी थी।

7/8

रेड हॉट लुक

रेड हॉट लुक

वैसे ये लुक भी कम किलर नहीं है। रेड वेलवेट ड्रेस की प्लंजिंग नेकलाइन और ऊपर से रश्मि की अदाएं इन तस्वीरों को सुपर हॉट बना रही थीं।

8/8

पंजाबी कुड़ी लुक

पंजाबी कुड़ी लुक

बिग बॉस में रश्मि की भले ही पंजाबी कुड़ी शहनाज गिल से न बनती हो, लेकिन रियल लाइफ में इस अदाकारा को खुद पंजाबी लुक लेने से कोई ऐतराज नहीं है। इस फोटो में वह टील ब्लू कलर का शिमरी सूट और चुन्नी पहनी देखी जा सकती हैं, जिस पर गोल्डन बॉर्डर वर्क था। इसके साथ रश्मि ने गोल्डन कलर के ईयररिंग्स और मांगटीका भी लगाया था। यह पंजाबी कुड़ी लुक इस ऐक्ट्रेस पर काफी अच्छा लग रहा था। (सभी फोटोज: इंस्टाग्राम@Rashami Desai)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here