मछुरदा पहुंचकर डिप्टी सीएम ने की प्रभावित बैगा परिवारों से चर्च।टीकाकरण और मलेरिया अधिकारी क़ो हटाया

मप्र के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने बिरसा विकासखंड के ग्राम मछुरदा पहुंचे और बीमारी से प्रभावित बैगा परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारों से स्वास्थ्य, बच्चों की स्थिति और सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी लेते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने बच्चों के नियमित टीकाकरण, शिक्षा, पोषण एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील भी की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों में बच्चों की मृत्यु हुई है, उनके प्रति सरकार की पूरी संवेदना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हाल ही में नक्सलवाद से मुक्त हुआ है और अब शासन की योजनाएं एवं स्वास्थ्य सुविधाएं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही हैं। मछुरदा के उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की व्यवस्था करने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिला टीकाकरण अधिकारी और जिला मलेरिया अधिकारी को हटाने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि बैगा बच्चों की मृत्यु की जांच होगी और लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।बाइट

–राजेंद्र शुक्ल, डिप्टी सीएम मप्र शासन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here