केंद्रीय विद्यालय में भर्ती, 7 फरवरी से 6 मार्च होगी परीक्षा

नई दिल्ली। यह भर्तियों कोकेन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने प्राथमिक शिक्षक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर विजिट कर परीक्षा तारीखों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। जारी नोटिस के अनुसार, विज्ञापन संख्या 15 और 16 के खिलाफ सीधी भर्ती के माध्यम से सभी पदों के लिए परीक्षा का अस्थायी कार्यक्रम जारी किया गया है। केंद्रीय विद्यालय रिक्रूटमेंट परीक्षा 7 फरवरी 2023 से शुरू होगी और 6 मार्च 2023 को समाप्त होगी। केन्द्रीय विद्यालय भर्ती प्रक्रिया के जरिए 6990 खाली पदों को भरा जाएगा। केंद्रीय विद्यालय रिक्रूटमेंट एग्जाम का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा।

विभिन्न पदों के लिए एग्जाम डेट

सहायक आयुक्त : 7 फरवरी
प्राचार्य : 8 फरवरी
वाइस प्रिंसिपल और पीआरटी (संगीत) : 9 फरवरी
टीजीटी : 12-14 फरवरी
पीजीटी : 16-20 फरवरी
वित्त अधिकारी, एई : 20 फरवरी 2023
सिविल और हिंदी अनुवादक, पीआरटी : 21-28 फरवरी
जूनियर सचिवालय सहायक : 1-5 मार्च
स्टेनोग्राफर ग्रेड II : 5 मार्च
लाइब्रेरियन, सहायक अनुभाग अधिकारी व वरिष्ठ सचिवालय सहायक : 6 मार्च
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

केन्द्रीय विद्यालय परीक्षा के लिए जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें एडमिट कार्ड

ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here