सिवनी जिले में इन दिनों पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही हैं जिसके चलते छोटे बड़े नाले नदी सब उफान पर है सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र के अंर्तगत खापा गांव में एक किसान अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहा था इसी बीच पास के नाले में इतनी तेज बाढ़ आई की किसान दंपती को झाड़ में चड़कर अपनी जान बचाना पड़ा फिर गांव के लोगो ने पुलिस को सूचना दी जिसके चलते पुलिस और एस डी आर एफ की टीम के साथ पुलिस के लोगो ने किसान दंपती को बचाने के लिय ऑपरेशन रेस्क्यू किया जो सफल रहा दोनो पति पत्नी को बचा लिया गया


