बेटी पर पानी के छींटे पड़ने का विरोध किया तो रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना

ग्वालियर में ज़ब बेटी पर पानी के छींटे पड़ने का माता – पिता ने विरोध किया तो गुस्साए रिटायर्ड फौजी ने दंपती के साथ मारपीट कर दी. इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से 3 से 4 राउंड फायरिंग भी की. पुलिस की मानें तो घटना में पड़ोसी परिवार बाल बाल बच गया. अन्यथा गंभीर घटना हो सकती थी. घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर राइफल जब्त कर ली है.दरअसल गोले का मंदिर थाना अंतर्गत पिंटो पार्क स्थित प्रीतम विहार कॉलोनी में देवेश सिंह तोमर अपने परिवार के साथ रहते हैं. गुरुवार रात पड़ोस में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी पूरन सिंह राजावत अपने प्लॉट की दीवार पर पानी डाल रहे थे. तभी देवेश की बेटी सृष्टि का वहां से गुजरना हुआ. इस दौरान पानी के छींटे सृष्टि पर पड़ गए, जिससे उसके कपड़े गीले हो गए. ये बात ज़ब देवेश सिंह तोमर और उनकी पत्नी को पता चली तो उन्होंने पूरन सिंह से आपत्ति जताई. साथ ही उन्होंने पानी डालते समय सावधानी बरतने और पानी देखकर डालने की बात कही. आरोप है कि पूरन सिंह को पड़ोसी दम्पत्ति का आपत्ति जताना नागवार गुजरा. ऐसे में उसने गाली- गलौज करते हुए देवेश और उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी. इतना ही नहीं इसके बाद पूरन सिंह अपने घर से लाइसेंसी राइफल ले आया और उसने देवेश के घर को निशाना बनाकर 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी. फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया. देवेश ने घर के भीतर घुसकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी.

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/2014260.mp4

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो उसमें घटना की तस्वीरें कैद मिली. पुलिस का कहना है कि इस घटना में फरियादी पक्ष बाल बाल बच गया, अन्यथा गंभीर घटना हो सकती थी. पुलिस ने मौके से आरोपी सेवानिवृत्त फौजी पूरन सिंह राजावत को हिरासत में लिया है. साथ ही उसकी लाइसेंसी राइफल भी जब्त कर ली. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना शुरू कर दी है.

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/2014258.mp4

बाइट – जयराज कुबेर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here