रीवा में मेडिकल नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत चोरहटा पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास घेराबंदी कर नशीली कफ सिरप की एक खेप पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही उस समय की गई जब नशे के सौदागर इसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, यह पूरी कार्यवाही बिछिया थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में की गई है।
पूरा मामला रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के, टिकुआ रेलवे ट्रैक के पास का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, एक स्कूटी पर कुछ लोग भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप लेकर खड़े हैं, और ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चोरहटा थाना प्रभारी और बिछिया थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस राजीव अग्रवाल की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगे, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस को मौके से 900 से ज्यादा नशीली कफ सिरप की शीशियां बरामद हुईं, जिन्हें तीन बोरियों में छिपाकर रखा गया था।
इस अवैध कारोबार में शामिल चार लोगों को पुलिस ने दबोचा है, उनमें एक महिला भी शामिल है। पकड़े गए आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान इन्होंने मेडिकल नशे के इस काले कारोबार से जुड़े कुछ और बड़े नाम भी उगले हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। साथ ही, इन सभी आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, कि आखिर इनके तार और कहां-कहां जुड़े हैं।
बाइट: गुरुकरन सिंह, पुलिस अधीक्षक


