Rhea Chakraborty instagram: लॉकडाउन के दौरान भी कम नहीं हो रहा रिया चक्रवर्ती का स्टाइल, वाइट ड्रेस में लग रहीं प्रिटी – rhea chakraborty looks fresh and beautiful in white cotton dress

बॉलिवुड की यंग ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सिर्फ रेड कार्पेट पर ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी स्टाइल में रहना पसंद करती हैं। यही वजह है कि उनके घर के लुक्स भी स्टाइलिश और फैशनेबल होते हैं।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

रिया चक्रवर्ती बीटाउन की स्टाइलिश हसीनाओं में से एक हैं। लॉकडाउन के दौरान जहां ज्यादातर लोग कंफर्टेबल क्लोद्स जैसे नाइटसूट, पजामा टी-शर्ट आदि पहनना प्रिफर कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर रिया इस दौरान भी स्टाइल के मामले में आगे बनी हुई हैं। लेटेस्ट इंस्टाग्राम पिक में वह प्रिटी वाइट ड्रेस पहनीं नजर आईं, जिसमें उनकी नैचरल ब्यूटी और उभरती हुई दिखी।

फोटोज में रिया वाइट कलर की प्योर कॉटन ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में ऑफ शोल्डर ऐंड स्ट्रेट कट नेकलाइन डिजाइन थी। वहीं स्लीव्स को बलून डिजाइन दिया गया था। इस शॉर्ट लेंथ ड्रेस में इलास्टिक ऐड की गई थी, जिससे ओवरऑल प्लीट्स डिजाइन क्रिएट हो रहा था। यह उसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था। रिया ने इसके साथ गोल्डन फ्लैट्स पहने थे। वहीं उन्होंने जूलरी के नाम पर सिर्फ छोटी बालियां पहनी थीं।

वैसे रिया ने इससे पहले भी फोटोज शेयर किए थे, जिनमें वह रूफ टॉप पर नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में रिया ने डेनिम की बटन अप शर्ट पहनी थी। इसके फ्रंट बटन्स उन्होंने अपर चेस्ट पोर्शन तक ओपन रखे थे। रिया ने इस शर्ट को डार्क ऑलिव ग्रीन कॉटन शॉर्ट्स के साथ पहना था। दोनों का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा नजर आ रहा था।

आप भी चाहें तो इन दोनों ही लुक्स को ट्राई कर सकती हैं, क्योंकि ये पूरी तरह से समर फ्रेंडली हैं। डेनिम और कॉटन दोनों ही गर्मियों के सीजन के लिए बेस्ट चॉइस माने जाते हैं। ये दोनों शरीर को धूप से बचाने के साथ ही स्किन को कूल रखने में मदद करते हैं। यह बॉडी टेंपरेचर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही यह स्किन इरिटेशन की वजह भी नहीं बनते, जिससे इन्हें घंटों तक आराम से पहना जा सकता है।

Web Title rhea chakraborty looks fresh and beautiful in white cotton dress(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here