बहारो फूल बिछाओ, हमारी प्रियंका गांधी आई हैं…


रायपुर, ब्यूरो। बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है, मेरा महबूब आया है। आपने यह गीत तो सुना होगां महबूब के लिए फूल बरसाना या​ बिखराने में वैसे कोई बुराई भी नहीं है। कई बार नेताओं के स्वागत में भी फूल बरसाये जाते हैं, रेड कारपेट​ बिछाया जाता है। लेकिन यहां तो लाल फूल बिखराये नहीं, बिछाये गए हैं। यह थोड़ी बहुत जगह में नहीं, पूरे एक किमी सड़क को मोटी परत के रूप में गुलाब बिछाये गए हैं। यह सब कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए किया गया है। वे शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची हैं। यहां पर वे कांग्रेस के महाअधिवेशन में शामिल होंगी। उनके आने की खुशी में स्वागत में आतुर कांग्रेसी नेताओं से यह गुलाब की सड़क बनवाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here