Russia reports non-standard air leak on space station. But theres no danger to crew | अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में एयर लीक, रूस-US के 3 अंतरिक्ष यात्री हैं मौजूद

मॉस्को: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station-ISS) के एक हिस्से में एयर लीक (Air Leak) की घटना सामने आई है. रूसी अंतरिक्ष अभियान के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि एयर लीक अपेक्षा से कहीं अधिक ज्यादा है. हालांकि, किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है.

जारी है तलाश
स्टेशन पर इस समय रूसी कॉस्मोनॉट्स अनातोली इविनेशिन (Russian cosmonauts Anatoly Ivanishin), इवान वैगनर (Ivan Vagner) और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टोफर कैसिडी (Christopher Cassidy) मौजूद हैं. यह लीक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के रूसी हिस्से में हुआ है, जिसके बाद उस हिस्से को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है. रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस (Roscosmos) ने बताया कि Zvezda (स्टार) सेवा मॉड्यूल से संभावित एयर लीक का पता चला है, जिसमें वैज्ञानिक उपकरण हैं. हालांकि, लीक वास्तव में किस जगह से हो रही है, इसकी खोज जारी है.

आम है रिसाव
रूसी एजेंसी ने कहा कि इस एयर लीक से अंतरिक्ष यात्रियों को किसी भी तरह का खतरा नहीं है. रूस के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रमों के कार्यकारी निदेशक सर्गेई क्रिकाल्योव (Sergei Krikalyov) ने स्पष्ट किया कि एयर प्यूरीफायिंग सिस्टम के चलते अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से कुछ हवा हमेशा लीक होती रहती है, इसलिए ज्यादा घबराने की बात नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि लीक के स्पॉट की तलाश जारी है और जल्द ही इसमें सफलता मिलेगी.

लगातार बड़ा हो रहा था छेद
वहीं, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने कहा कि फ्लाइट कंट्रोलर्स ने चालक दल को बताया कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से एयर लीक हो रही है. उन्हें तुरंत प्रभावी कदम उठाने को कहा गया क्योंकि वह छेद समय के साथ बड़ा होता जा रहा था. बाद में पाया गया कि तापमान में बदलाव के चलते रिसाव में तेजी आई थी. इससे पहले 2018 में भी रूस-निर्मित सोयूज अंतरिक्ष कैप्सूल की दीवार में एक छेद पाया गया था. नासा के अंतरिक्ष यात्री और स्टेशन कमांडर कैसिडी, रूसी अंतरिक्ष यात्री अनातोली और इविनेशिन इवान वैगनर को लीकेज वाले स्थान से डेटा जुटाने को भी कहा गया है. क्रू ने डेटा एकत्र करने के लिए एक अल्ट्रासोनिक लीक डिटेक्टर का उपयोग किया है.

LIVE टीवी: 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here