हरदा, मध्य प्रदेश: हरदा जिले में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने आज 7 जर्जर स्कूल भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की।
यह कदम सिराली के सांवरी गांव की प्राथमिक शाला की छत और दीवार गिरने की हालिया घटना के बाद उठाया गया है, जहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया था। इस घटना के बाद, प्रशासन ने शिक्षा विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
आज ध्वस्त किए गए शासकीय स्कूल भवनों में ग्राम कमताड़ी, मोहनपुर, खमलाय, बोंडगांव, धुरगाड़ा और गुल्लास के भवन शामिल हैं। यह कार्रवाई दर्शाता है कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है।
बाइट: डीपीसी बलवंत पटेल


