केंद्रीय बजट 2026 को लेकर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बजट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार से उन्हें पहले से ही कोई उम्मीद नहीं थी, इसलिए बजट से भी खास नतीजे की उम्मीद नहीं थी।
अखिलेश यादव ने शेयर बाजार में गिरावट का जिक्र करते हुए कहा कि सवाल यह नहीं है कि बाजार रविवार को खुलेगा या नहीं, बल्कि सवाल यह है कि बाजार और कितना गिरेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का हर बजट देश की सिर्फ 5 प्रतिशत आबादी के लिए होता है, इसलिए वह इसे 1/20 का बजट मानते हैं।
सपा प्रमुख ने आगे कहा कि भाजपा का बजट आम जनता के हित में नहीं, बल्कि अपने लोगों को सेट करने और कमीशनखोरी को बढ़ावा देने वाला बजट है। बजट को लेकर उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।


