sanaya irani repeated her lehenga: करोड़ों की मालकिन होते हुए भी दोस्त की शादी में पुराने कपड़े पहनकर पहुंची थी ये ऐक्ट्रेस – when sanaya irani repeated her wedding function dress in friends wedding

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ऐक्ट्रेसेस जब भी बाहर निकलती हैं या फिर किसी इवेंट का हिस्सा बनती हैं, तो हमेशा उनका नया स्टाइल देखने को मिलता है। हालांकि, कभी-कभी ये अदाकाराएं भी किसी एक ड्रेस से इतना लगाव महसूस कर लेती हैं कि वे भी उसे रिपीट किए बगैर नहीं रह पातीं। ऐसा ही कुछ टीवी ऐक्ट्रेस सानाया ईरानी ने तब किया था, जब वह अपनी दोस्त की शादी में शरीक हुई थीं।

टीवी ऐक्ट्रेस दीया चोपड़ा की जब शादी हुई थी, तो उसमें उनकी खास दोस्त सनाया ईरानी अपने पति मोहित सहगल के साथ शरीक हुई थीं। वह हर फंक्शन में बेहद खूबसूरत लुक में स्पॉट की गई थीं। इन लुक्स में से एक के लिए इस करोड़पति अदाकारा ने अपनी पुरानी ड्रेस को रिपीट करने का डिसिजन लिया था।

अपने शादी के फंक्शन में सनाया

जब जेनेलिया डिसूजा को भी रिपीट करना पड़ गया अपना तीन साल पुराना लहंगा, देखिए PHOTOS

सनाया ने अपनी शादी के एक फंक्शन में पिंक ऐंड ब्लू कॉम्बिनेशन का बेहद ट्रेंडी और लाइट वेट लहंगा पहना था। इस पर गोल्डन कलर का गोटा पट्टी वर्क उसे प्रिटी बना रहा था। इसी लहंगे को उन्होंने दीया की शादी में पहना।

सनाया ने रिपीट किए कपड़े

लुक को पहले से हटकर फील देने के लिए उन्होंने बालों को खुले रखने की जगह जूड़े में स्टाइल किया था। जूलरी में उन्होंने इसके साथ गोल्डन झुमके और एक हाथ में गोल्डन चूड़ियां पहनी थीं। दिन में हुई इस शादी के लिए सनाया ने डार्क शेड्स वाला चश्मा भी लगाया था।

जब टीवी की ‘संस्कारी बहू’ दृष्टि धामी ने शादी से लेकर रिसेप्शन तक में पहना एक ही लहंगा

सनाया ने यूं बदला लुक

अपने लुक को बस थोड़ा सा ट्विस्ट देते हुए सनाया ने जिस तरह से पुराने लहंगे में नई जान डाली, उससे बाकी लड़कियां भी इंस्परेशन ले सकती हैं। इस तरह से वे भी अपनी उन ड्रेसेस को रिपीट कर सकती हैं, जिन्हें उन्होंने सिर्फ एक या दो बार ही पहना है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here