
दरअसल, बात साल 2015 की है जब एकता कपूर की दीवाली पार्टी में मौनी रॉय एक खूबसूरत मिरर वर्क वाला जड़ाऊ मल्टी शेड लहंगा पहनकर पहुंची थीं, जिसे खासतौर पर उनके लिए टीवी अभिनेत्री और होस्ट रोशनी चोपड़ा ने डिज़ाइन किया था। इस लहंगे पर लाल बेस का इस्तेमाल करके उसे मिरर मोटिफ्स के साथ डिज़ाइन किया गया था, जिस पर रंग-बिरंगे फूलों और चिड़ियों की कढ़ाई को उकेरा गया था। यही नहीं, इस लहंगे में कंट्रास्ट टच जोड़ने के लिए लाल रंग स्लीव्स चोली के साथ गोल्डन एंड ब्लू रंग की जड़ाऊ एम्ब्रोडरी से U शेप डिज़ाइन बनाया था, जिसे क्रॉप लुक दिया गया।
बात करें इस दौरान मौनी के मेकअप की, तो एक्ट्रेस ने अपने ड्रेस के रंगों को उभारने के लिए मिनिमल मेकअप के साथ बालों को मेसी बन से स्टाइल किया था, जिस पर सिंगल चेन की माथा पट्टी और गोल्डन झुमके पहने थे। जब मोहसिन के परिवार को इम्प्रेस करने के लिए शिवांगी जोशी ने पहने एक्टर के जैसे कपड़े

यही नहीं, एक साल बाद हमने सनाया ईरानी को भी सेम इसी लहंगे को पहने हुए देखा। हालांकि, दोनों आउटफिट्स के बीच एकमात्र अंतर बस रंग का था। जहां मौनी रॉय लाल रंग के क्रॉप टॉप लहंगे में कहर ढाती नजर आईं, तो वहीं दुल्हन के अवतार में सनाया ईरानी इस पिंक ऑउटफिट में कमाल की लग रही थीं।


हालांकि, दोनों ही एक्ट्रेसेस ने इस अटायर को अपने-अपने हिसाब से स्टाइल किया था लेकिन इन स्टाइल क्वींस को यूं आम डिज़ाइन में देखना स्टाइलबज़ के लिए जरुर थोड़ी निराशा की बात थी।
Source link


