lifestyle sapna choudhary looks gorgeous in skirt one piece and other dresses
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/10
सपना चौधरी के ये लुक्स कर देंगे घायल, स्कर्ट से लेकर ब्रालेट में आती हैं नजर

हरियाणवी ब्यूटी सपना चौधरी बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद से ज्यादा स्टाइलिश और बोल्ड फैशन ट्राई करती दिख जाती हैं। पहले जहां उन्हें ज्यादातर सूट में ही देखा जाता था, वहीं अब यह बाला शॉर्ट ड्रेस से लेकर ब्रालेट टॉप तक ट्राई करने लगी है।
2/10
दुल्हन बन जीत लिया दिल

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर दुल्हन बन फोटो पोस्ट किए, तो फैन्स अपना दिल ही खो बैठे। सिल्वर ऐंड गोल्डन मिक्स के इस लहंगे पर सीक्वंस वर्क भी किया गया था। वहीं सपना की जूलरी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।
3/10
स्ट्रैप स्लीव्स टॉप ऐंड ड्रेस

सपना अब तो स्ट्रैप वाली ड्रेसेस और टॉप्स भी ट्राई करने लगी हैं। इन तस्वीरों में वह फ्लोरल प्रिंट वाला येलो टॉप और पर्पल मैक्सी ड्रेस पहनीं देखी जा सकती हैं।
4/10
ब्रॉन्ज कलर ड्रेस

सपना पर हर कलर अच्छा लगता है। उन्होंने जब एक रैंप वॉक के लिए ब्रॉन्ज कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी, तो यह उनके ग्लैमर को और बढ़ाता दिखा।
5/10
कॉट्राइज लव

सपना की ब्राउन कॉट्राइज स्कर्ट, ऐनिमल प्रिंट टॉप और मैचिंग बूट्स उन्हें सुपर स्टाइलिश लुक दे रहे हैं। इस लुक को तो आप भी ट्राई कर फैशनेबल लग सकती हैं।
6/10
सी-थ्रू ब्लाउज से लगा दी आग

सपना चौधरी ने तो इस तस्वीर से ही इंटरनेट पर मानो आग सी लगा दी थी। रेड साड़ी के साथ वह ब्लैक कलर का बोल्ड शीयर टॉप पहनी नजर आईं। इसमें अंदर वह ट्यूब ब्रा पहनी दिखीं।
7/10
चेकर्ड क्रॉप टॉप और वाइट जींस

वाइट कलर की जींस के साथ टॉप को स्टाइल करना उतना आसान नहीं है, लेकिन सपना ने इसे जिस तरह से इसे ब्लैक ऐंड वाइट चेकर्ड क्रॉप टॉप के साथ मैच किया वह वाकई स्टाइल इंस्परेशन है।
8/10
आइवरी स्कर्ट ऐंड क्रीम टॉप

सपना चौधरी का यह लुक क्यूट ऐंड एलिगेंस का मिक्स है। उन्होंने आइवरी कलर की सैटन मेड स्कर्ट पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने क्रीम कलर का फुल स्लीव्स टॉप पहना था। इस पर बीड्स लगी थीं और फेदर डिजाइन भी था।
9/10
साड़ी में भी एलिगेंट

वैसे सपना साड़ी में सिर्फ हॉट लुक ही नहीं बल्कि एलिगेंट लुक भी ट्राई करती हैं। इस तस्वीर में वह ब्लू कलर की डिजाइनर साड़ी पहनी दिखाई दे रही हैं, जिसमें रफल पैटर्न भी है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ऐड डीप बैक डिजाइन का ब्लाउज पहना था।
10/10
ऐनिमल प्रिंट रैप अराउंड ड्रेस

रैप अराउंड ड्रेस हमेशा ही कूल ऐंड शीक लुक देती है। इसमें जब सपना ने ऐनिमल प्रिंट की ड्रेस को पहना, तो उनका लुक एक झटके में ही सुपर ग्लैमरस बन गया। (सभी फोटोज:इंस्टाग्राम@sapnachoudhary)
Source link


