sara ali khan beauty secret: सारा अली खान ब्यूटीफुल दिखने के लिए दादी मां शर्मिला के नुस्खे को करती हैं फॉलो – sara ali khan follows dadi maa ke nuskhe to look beautiful

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लव आजकल के प्रमोशन्स में बिजी हैं। इतने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद सारा, अपनी स्किन का ख्याल रखना नहीं भूलतीं। जब सारा से पूछा गया कि उनकी ग्लोइंग स्किन का राज क्या है तो उनका जवाब था- दादी मां के नुस्खे।

Published By Neha Seth | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

तस्वीर साभार: instagramतस्वीर साभार: instagram

इन दिनों जहां देखो बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सारा अली खान की ही चर्चा हो रही है। और हो भी क्यों ना कार्तिक आर्यन संग उनकी फिल्म लव आजकल जो रिलीज होने वाली है। कार्तिक और सारा दोनों ही अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोर शोर से जुटे हैं। टीवी रिऐलिटी शोज से लेकर देशभर के शहरों में अपनी फिल्म लव आजकल को प्रमोट करने में बिजी हैं कार्तिक और सारा। लेकिन इतने बिजी शेड्यूल के बावजूद आखिर सारा हमेशा इतनी खूबसूरत और ग्लोइंग कैसे दिखती हैं? आखिर सारा की इस फ्लॉलेस खूबसूरती का राज क्या है? तो जवाब है सारा की दादी मां के नुस्खे।

दादी शर्मिला ने सारा को दिए ब्यूटी टिप्स

जी हां, हम सबने बचपन में और शायद बड़े होने के बाद भी जब भी छोटी-मोटी कोई बीमारी होती है या स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम होती है तो हम अपनी दादी मां यानी नानी मां के बताए हुए ट्राइड ऐंड टेस्टेड नुस्खे अपनाते हैं। सारा अली खान भी कुछ ऐसा ही करती हैं। सारा, अपनी दादी शर्मिला टैगोर के काफी करीब हैं और जब एक इंटरव्यू के दौरान सारा से पूछा गया कि उनकी दादी उन्हें ब्यूटी से जुड़ी कौन सी सलाह देती हैं तो सारा ने कहा, अच्छे से नींद पूरी करो और खूब सारा पानी पियो। जी हां तो सारा अली खान की इस फ्लॉलेस ब्यूटी का राज है ब्यूटी स्लीप और पानी।

खूब सारा पानी पीना और नींद पूरी करना है जरूरी

पानी पीने से हमारी बॉडी और स्किन दोनों हाइड्रेट रहती है और शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं जिससे फेस पर किसी भी तरह के मुंहासे या दाग-धब्बे नजर नहीं आते। पानी पीने के साथ ही नींद भी बेहद जरूरी है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो उसका असर भी आपकी स्किन और फेस पर साफ नजर आएगा। इसलिए सारा की मानें तो अपनी नींद से समझौता न करें और हर रात कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद जरूर लें। इसके अलावा सोने से पहले मेकअप निकाला भी बेहद जरूरी है। अगर आप मेकअप के साथ ही सो जाएं तो स्किन पर पिंपल्सस और ऐक्ने होने का खतरा रहता है।

अपनी स्किन के लिए हर दिन निकालें 15 मिनट का समय

इसके अलावा सारा अपनी स्किन को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज भी करती हैं और इसके लिए वो शीट मास्क का इस्तेमाल करती हैं। सारा कहती हैं स्किन को मिनटों में हाइड्रेट करने का सबसे बेस्ट तरीका है शीट मास्क। सारा अपनी स्किन को क्लीन और क्लियर रखने के लिए फेस पर फ्रूट मास्क लगाती है, बादाम और शहद लगाती हैं और बालों में प्याज का इस्तेमाल करती हैं। सारा की मानें तो खूबसूरत स्किन आपको तभी मिलेगी जब आप हर दिन कम से कम 15 मिनट का टाइम अपनी स्किन को दें और उसका खास ख्याल रखें।

संभलकर! सारा अली खान की ये तस्वीरें कहीं चुरा न लें दिल

  • सारा अली खान के दीवाने तो कई हैं और हो भी क्यों न आखिर यह अदाकारा है ही इतनी खूबसूरत। अब इन फोटोज को ही देख लीजिए। इनमें सारा इतनी गॉरजस लग रही हैं कि उन पर से नजरें हटाना भी मुश्किल हो रहा है।

  • फिल्म ‘लव आजकल’ के एक प्रमोशनल इवेंट में सारा कलरफुल शॉर्ट ड्रेस पहनी दिखाई दीं।

  • इस कलरफुट शॉर्ट ड्रेस में सारा अपने टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट करती दिखीं। कहने की जरूरत नहीं कि यह लुक वाकई काफी हॉट लग रहा था।

  • इस ड्रेस का अपर लुक हाल्टरनेक स्टाइल में था, जिस पर ब्लैक पर्ल्स लगे थे। यह सारा के गले पर नेकपीस जैसा लुक दे रहा था।

  • ड्रेस का बैक लुक काफी सेक्सी था। इस बैकलेस डिजाइन में सारा अपनी टोन्ड बैक को फ्लॉन्ट करती दिखीं।

  • सारा ने इसके साथ जो हील्स पहनी थी वह भी काफी स्टाइलिश थी। इस स्ट्रैप हील्स के ऐंकल पोर्शन पर सिल्वर जो वर्क किया गया था वह ऐंकलेट का लुक दे रहा था।

  • सारा को यह कलरफुल ऐंड ब्यूटीफुल लुक स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर और सोनिका पालिया ने दिया था। ये दोनों स्टाइलिस्ट ही ऐक्ट्रेस को फिल्म ‘लव आजकल’ के प्रमोशन के लिए हर बार नया लुक दे रही हैं।

  • बात करें मेकअप की तो सारा की तो पूरे लुक में सारा की आईज को हाईलाइट किया गया था। एड्रियन जैकब्स और आदित्य शर्मा ने सारा की आईज को बोल्ड लुक देने के लिए काजल, आईलाइनर के साथ ही बोल्ड पिंक कलर के आईशैडो को यूज किया था।

  • सारा के बालों को भी फंकी स्टाइल दिया गया था। हाई पोनी कर बालों को वेवी लुक दिया गया था। यह हेयरस्टाइल Sanky Evrus की थी। (फोटो साभार: योगेन शाह और इंस्टाग्राम @saraalikhan, shivangi.kulkarni)

Web Title sara ali khan follows dadi maa ke nuskhe to look beautiful(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here