sara ali khan cheap top: सारा अली खान के टॉप की कीमत जान आपके मुंह से भी निकलेगा ‘भाई साहब! इतना सस्ता’ – sara ali khan yellow crop top price may surprise you for being too low

सारा अली खान डाउन टू अर्थ बने रहना पसंद करती हैं और उनका यही ऐटिट्यूड उनके कपड़ों के कलेक्शन में भी दिखाई देता है, जिसमें उनके पास लाखों के कपड़ों से लेकर इतने सस्ते क्लोद्स तक शामिल हैं, जिन्हें कोई पॉकेट मनी से ही खरीद ले।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ऐक्ट्रेस सारा अली खान नवाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दो बड़े स्टार्स की बेटी होने के नाते उन्हें बचपन से ही सबकुछ टॉप क्लास मिला है। बावजूद इसके इस अदाकारा को डाउन टू अर्थ रहना पसंद है। इसका एक सबूत उनके कपड़ों के सिलेक्शन में भी नजर आता है। अगर इस बाला के पास लाखों की ड्रेस है, तो ऐसे कपड़े भी हैं, जिनकी कीमत इतनी कम है कि कोई भी उन्हें खरीद सकता है। ऐसा ही एक क्लोदिंग पीस सारा का टॉप है, जो बेहद सस्ता है।

लॉकडाउन की स्थिति से पहले सारा को लगभग रोज ही जिम प्लेस पर स्पॉट किया जाता था। इस दौरान उनके कपड़ों की चॉइस कूल ऐंड फंकी होती थी। उनका ऐसा ही एक लुक येलो टॉप और ब्लैक वर्कआउट लेगिंग्स का था, जो सारा को खिला-खिला लुक दे रहा था।

NBT

फोटो साभार:योगेन शाह

जब सैफ-करीना की शादी में पहने हुए कपड़ों को सारा अली खान ने किया रिपीट

सारा ने USPS priority boxy crop पहना था, जिस पर ब्लू ऐंड रेड कलर का प्रिंट था। इसमें हाफ स्लीव्स और राउंड नेकलाइन पैटर्न था, जो उसे वर्कआउट के लिए परफेक्ट बना रहा था। इसका क्रॉप्ड डिजाइन सारा को उनके टोन्ड ऐब्डमन को फ्लॉन्ट करने में मदद कर रहा था।

NBT

अब बात करें कीमत की, तो आप शायद इस बात से हैरान हो सकते हैं कि सारा जैसी स्टार इतने सस्ते कपड़े भी पहनती है। सारा का यह टॉप अमेरिकी डॉलर में 17.9 की कॉस्ट का था, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1,337 रुपये होता है। अब आप ही बताइए, है ना यह सस्ता? इसे तो शायद कॉलेज गोइंग गर्ल्स अपनी पॉकेट मनी से भी ले सकती हैं। अगर खरीदने का मन हो, तो इस टॉप को ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है।

NBT

फोटो साभार:योगेन शाह

सारा का लुक देख आप भी कहेंगे… ये क्या पहन लिया

  • सारा का लुक देख आप भी कहेंगे... ये क्या पहन लिया

    सारा अली खान फिल्म ‘लव आजकल’ के प्रमोशन में इस बार कलरफुल और हटकर शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। हालांकि, उनका लेटेस्ट सिलेक्शन इंप्रेस करने में कामयाब नहीं हो सका। बल्कि तस्वीरें देख तो मन में यह सवाल आया कि आखिर इस प्रिटी अदाकारा ने यह लुक क्यों चुना?

  • फ्यूचरिस्टिक डिजाइन की ड्रेस

    सारा ने एक प्रमोशनल इवेंट के लिए फ्यूचरिस्टिक डिजाइन की ड्रेस चुनी थी, जिसका कलर कॉम्बिनेशन सिल्वर, पर्पल ऐंड ब्लैक था।

  • फ्रॉक स्टाइल ड्रेस

    इस टू लेयर ड्रेस में इनर साइड फ्रिल स्कर्ट लुक था वहीं बाहर से इसे फ्रॉक स्टाइल दिया गया था।

  • फोटोशूट में बढ़िया, धूप में फिक नजर आई ड्रेस

    ड्रेस पर किया गया सिल्वर लाइनिंग वर्क फोटोशूट में तो काफी अच्छा लग रहा था लेकिन जब धूप में इसकी तस्वीरें ली गईं तो यह कुछ खास नजर नहीं आई।

  • मेकअप ने भी बिगाड़ी बात

    यही बात मेकअप के लिए भी कही जा सकती है। इस बार हर लुक के साथ बोल्ड आईशैडो ट्राई कर रही सारा ने इस लुक के लिए पर्पल आईशैडो यूज किया था जो उनके फेस की अट्रैक्टिवनेस को कम करता दिखा।

  • फेस को सूट नहीं किया हेयरस्टाइल

    बालों की बात करें तो कर्ल स्टाइल उन्हें सूट तो कर रहा था, लेकिन फेस साइड में उसका जो फॉल दिया गया था वह सारा के चेहरे को सूट करता नहीं दिखा। यह उनके फेस को स्लिम की जगह ब्रॉड लुक दे रहा था।

  • फोटोशूट में ही दिख सकी बालों की इतनी शाइन

    फोटोशूट में यही बाल काफी ग्लॉसी और सॉफ्ट लग रहे थे लेकिन धूप में ये कर्ल्स फ्रिजी नजर आए।

  • नहीं पहनी कोई जूलरी

    सारा अली खान के इस लुक के साथ कोई भी जूलरी मैच नहीं की गई थी, यह शायद ड्रेस के ओवरपावरिंग लुक के कारण था।

  • हील्स थी बेहद स्टाइलिश

    वैसे ऐक्ट्रेस की हील्स जरूर स्टाइलिश थीं, जो आपके वॉरड्रोब में होने पर स्टाइल सेक्शन में एक बड़ा ऐडिशन हो सकती है।

  • आपको कैसा लगा लुक?

    वैसे अगर आपका क्या सोचना है? क्या सारा का लुक इस बार आपको इंप्रेस कर पाया या फिर आपकी नजरों में भी यह फेल रहा? (सभी फोटोज: योगेन शाह और इंस्टाग्राम@saraalikhan)

Web Title sara ali khan yellow crop top price may surprise you for being too low(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here