Sara ali khan reveals her secrets of flawless beauty secret

सैफ अली की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो हमेशा बोल्ड, ब्राइट और डिफरेंट लुक में नजर आती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सारा अली खान मानसिक और शारीरिक रूप से भी बहुत फिट हैं। पॉजिटिव एनर्जी उनके चेहरे की ब्यूटी को बढ़ा देती है। साथ ही वो हमेशा कॉन्फिडेंस से भरी रहती हैं।

अक्सर सिंपल कपड़ों और हल्के मेकअप में नजर आने वाली सारा काफी काफी नैचुरल और रियल दिखती हैं। लेकिन हर कोई उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहता है। गार्नियर सीरम सीट मास्क की ब्रांड अंबेसडर सारा अली खान बता रही हैं अपने फेवरेट स्किनकेयर प्रोडक्ट और ब्यूटी टिप्स।

मस्कारा


सारा अली खान सिर्फ कुछ ही ब्यूटी प्रोडक्ट पर भरोसा करती हैं। उन्हें मेबेलिन न्यूयॉर्क का कोलोसल मस्कारा बेहद पसंद है। सारा कहती हैं, ‘यह मस्कारा सुपर सेक्सी और वाटरप्रूफ होता है। हालांकि, मैं इसे शूटिंग के दौरान ग्लिसरीन के साथ इस्तेमाल करती हूं।’

फेसमास्क


सारा अली खान अपनी ग्लोइंग स्किन का राज फेसमास्क को मानती हैं। वह शीट मास्क का इस्तेमाल करती हैं। सारा बताती हैं, ‘मास्क यूज करने के सिर्फ 15 मिनट बाद स्किन काफी हाइड्रेट हो जाती है। साथ ही त्वचा ग्लोइंग, फ्रेश और काफी सुंदर दिखती है।’

Also read: कम समय में चाहिए फेशियल जैसा निखार, तो घर पर ऐसे बनाएं फेशियल शीट मास्‍क

भरपूर नींद


हेल्दी स्किन के लिए सारा अली खान भरपूर नींद को बहुत महत्व देती हैं। उनका मानना है कि पर्याप्त नींद लेने से तनाव कम होता है और स्किन पर चमक आती है। वह हर रोज भरपूर नींद लेती हैं।

मॉम ने सिखाई कुछ बातें


सारा के मुताबिक, ‘कई सारे ब्यूटी टिप्स मैंने अपनी मॉम से सीखे हैं। मैं पूरे दिन खूब पानी पीती हूं और अपनी बॉडी को हमेशा हाइड्रेट रखती हूं। इससे मैं काफी फ्रेश फील करती हूं और मेरी स्किन भी ग्लो करती है।’ यही नहीं, सारा जो भी फ्रूट खाती हैं उसे अपनी स्‍किन पर जरूर लगाती हैं। इससे उनके चेहरे का ग्‍लो बढ़ता है।

हेल्दी डाइट


खूबसूरत दिखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है। सारा अपनी डाइट में बहुत सारे फल, अंडे, सब्जियां, ब्राउन राइस, मछली, चिकन, दाल और सब्जी शामिल करती हैं। वह बताती हैं कि, ‘मैं सीमित मात्रा में सब कुछ खाती हूं। लेकिन शुगर से काफी परहेज करती हूं।’

Also read: बिना सर्जरी के हफ्तेभर में ही गायब हो जाएंगे चेहरे के अनचाहे तिल, करें ये उपाय

वर्कआउट


अच्छी फिटनेस के लिए सारा अली खान हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करती हैं। इस दौरान वह किक बॉक्सिंग, पाइलेट्स, कार्डियो, रनिंग और स्वीमिंग करती हैं। इससे उनका बॉडी शेप मेंटेन रहता है। साथ ही वह काफी फिट और हेल्दी नजर आती हैं।

Also read: कभी 96 Kg की थीं Sara Ali Khan, इस वर्कआउट और डाइट प्लान से घटाया PCOS से बढ़ा वजन

सारा अली खान अच्छी क्वालिटी के ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करती हैं। इसके साथ ही वह अपनी डाइट और नियमित वर्कआउट पर भी खूब ध्यान देती हैं। यही उनकी फिटनेस और खूबसूरती का राज है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here