sara matching t shirt with brother: जब सारा अली खान को अपने ही भाई से मांगनी पड़ी ‘भीख’, ये कपड़ा बना वजह – sara ali khan shared funny experience on how she had to convince and beg her brother ibrahim to wear same t shirt

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

सारा अली खान और उनके छोटे भाई इब्राहिम अली खान के बीच सिब्लिंग से ज्यादा दोस्तों जैसी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों एक-दूसरे को जमकर टीज़ करते हैं, तो लाड को जाहिर करने से भी पीछे नहीं रहते। इसकी झलक ये दोनों खुद ही अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी देते दिख जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर सारा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिला है।

दरअसल, सारा ने इंस्टा पर अपनी और इब्राहिम की आउटिंग की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से दो फोटो में तो यह अदाकारा भाई के कंधों तक पर बैठी नजर आई। वहीं तीसरी तस्वीर में दोनों मॉडल्स की तरह पोज देते दिखे।

इन फोटोज की खास बात दोनों की मैचिंग टी-शर्ट थी। वाइट कलर की टी-शर्ट्स पर राइट साइड में ब्लू, ब्लैक ऐंड ग्रीम कॉम्बिनेशन का प्रिंट था। यह वेस्ट से लेकर चेस्ट ऐरिया तक बना हुआ था। सारा और इब्राहिम दोनों ने ही इसे शॉर्ट्स के साथ मैच किया था और साथ में स्पोर्ट्स शूज पहने थे। ऐक्ट्रेस के जूते जहां कलरफुल थे, तो वहीं उनके भाई के जूते सफेद रंग के थे।

सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम से जुड़ी इन बातों को जान लगेगा, अरे! ये तो हमारे जैसे ही हैं



मांगनी पड़ी ‘भीख’

इन तस्वीरों के शेयर करते हुए सारा ने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने भाई को मैचिंग टी-शर्ट पहनने के लिए बहुत मनाना पड़ा। उन्होंने तो यह तक लिखा कि लुक मैच करने के लिए उन्हें इब्राहिम से ‘भीख’ मांगनी पड़ी।

NBT

इस मजेदार एक्सपीरियंस को शेयर करने के बाद अदाकारा ने यह भी बताया कि उनकी आउटिंग बहुत शानदार थी और यह उनके भाई को भी काफी पसंद आई थी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here