Sarkari Naukri: छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं की भर्तियां, इतना मिलेगा मानदेय

छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन करने हैं.

छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन करने हैं.

Sarkari Naukri: छत्तीसगढ़ का महिला एवं बाल विकास मंत्रालय किशोर न्याय बोर्ड में सामाजिक कार्यकर्ताओं और बालक कल्याण समितियों में अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में सदस्य/सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य और चेयरमैन पद के लिए भर्तियां निकली हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 36 रिक्त पद भरे जाने हैं. छत्तीसगढ़ का महिला एवं बाल विकास मंत्रालय यह भर्ती किशोर न्याय बोर्ड और बालक बालक कल्याण समितियों के गठन के लिए कर रहा है. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 और किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) नियम 2016 के अनुसार किशोर न्याय बोर्ड में सामाजिक कार्यकर्ताओं और बालक कल्याण समितियों में अध्यक्ष एवं सदस्यों का चयन कर समिति का गठन/पुर्नगठ न किया जाना है. इसके लिए आवेदन 10 जून 2021 तक किए जा सकते हैं. इन पदों पर सिर्फ महिलाओं की ही भर्ती की जानी है. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करने हैं. अभ्यर्थी को निश्चित प्रारूप में आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संचानालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, ब्लॉक-01, द्वितीय तल, इंद्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) 492002 के पते पर रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/कोरियर के जरिए भेजना है. अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट http://cgwcd.gov.in/ पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. इतना मिलगा मानदेयबालक कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्यों को शासन द्वारा निर्धारित 1500 रुपये प्रति बैठक मानदेय दिया जाएगा. किशोर न्याय बोर्ड के लिए सामाजिक सदस्य/कार्यकर्ता -सामाजिक कार्यकर्ता सदस्यों की न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए.
– शिक्षा, स्वास्थ्य या कल्याण कार्यकलापों में बालकों के साथ कार्य करने का कम से कम 07 साल का अनुभव जरूरी है. या बाल मनोविज्ञान/मनोचिकित्सा या समाज विज्ञान या विधि क्षेत्र में डिग्री प्राप्त व्यवसायरत वृत्तिक होने चाहिए. बालक कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्य – अभ्यर्थी की उम्र 35 वर्ष से अधिक होगी. -शिक्षा, स्वास्थ्य या कल्याण कार्यकलापों में बालकों के साथ कार्य करने का कम से कम 07 साल का अनुभव जरूरी है. या बाल मनोविज्ञान/मनोचिकित्सा या समाज विज्ञान या विधि क्षेत्र में डिग्री प्राप्त व्यवसायरत वृत्तिक होने चाहिए. यहां क्लिक करके विस्तृत नोटिफिकेशन देखें ये भी पढ़ें- UP Board Exams 2021: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं पर फैसला 20 मई के बाद, पढ़ें डिटेल AIIMS Recruitment 2021: एम्‍स में इन पदों पर वैकेंसी, फटाफट करें आवेदन




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here