Sarkari Naukri सरकारी नौकरी का मौका : 13,184 पदों पर निकली भर्तियां

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान के 176 नगरीय निकायों में 13,184 सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। भर्ती 15 मई से शुरू होकर 16 जून तक चलेगी। अगर आप यह पोस्ट पाना चाहते हैं। बनने के लिए उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। उम्र की गिनती 1 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इस पद के लिए राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। उम्मीदवारों को राज्य की किसी भी नगरीय निकाय केंद्र या राज्य के किसी भी विभाग में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से काम करने का एक साल का अनुभव होना जरूरी है। सफाई कर्मचारी पद पर भर्ती इंटरव्यू के जरिए होगी। चयन समिति ने यदि जरूरी समझा तो सफाई कार्य जैसे कि रोड स्वीपिंग, नालों की सफाई आदि कार्य भी करा सकती है। आवेदन इस वेबसाइट पर करें।
isg.urban.rajasthan.gov

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here