मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। सऊदी अरब ने अमेरिका से ईरान पर हमले तेज करने की अपील की है। सऊदी इंटेलिजेंस सूत्रों के हवाले से इस बात की पुष्टि की गई है।
बताया जा रहा है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सीधे बातचीत भी की है। साथ ही सऊदी अरब इस बात पर भी विचार कर रहा है कि क्या वह इस संघर्ष में सीधे तौर पर शामिल हो।
अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमलों के बाद से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने खाड़ी देशों—कुवैत, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात—में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है।
इन घटनाओं के बाद खाड़ी देशों में नाराजगी का माहौल है और क्षेत्रीय स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है।


