SC ने AIDAMK के शशिकला गुट को दिया झटका, खारिज की पुनर्विचार याचिका – Supreme court aiadmk two leaves election symbol case vk sasikala eps ops

  • ईपीएस-ओपीएस गुट को मिला दो पत्तियों वाला चुनाव चिन्ह
  • सुप्रीम कोर्ट में शशिकला की पुनर्विचार याचिका हुई खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एआईएडीएमके के शशिकला गुट को बड़ा झटका दिया. सुप्रीम कोर्ट ने शशिकला गुट द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटन को लेकर दायर की गई पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एआईएडीएमके के दो पत्तियों वाले चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व वाला गुट ही इस्तेमाल कर सकता है.

यानी कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के ईपीएस और ओपीएस वाली एआईएडीएमके पार्टी को चुनाव चिन्ह के तौर पर दो पत्तियों वाले निशान को देने के फैसले पर फिर से मुहर लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने वीके शशिकला की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शशिकला की पुनर्विचार याचिका में कोई योग्यता नहीं है. मार्च 2019 में भी सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा था. उसी फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने भी अपने फैसले में ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक (एआईएडीएमके) के चुनाव चिन्ह ‘दो पत्ती’ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम खेमे को दे दिया गया था. बता दें कि जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके पार्टी में दरार आ गई थी और पार्टी दो धड़ों में बंट गई थी. इसके बाद चुनाव चिन्ह को लेकर मामला कोर्ट में चला गया था.

जयललिता पर बनेगी एक और बायोपिक

ग्रेपनाइन की रिपोर्ट्स के मुताबिक केथिरेड्डी जगदीश्वरा ने जयललिता के जीवन पर फिल्म बनाने का विचार कर रहे हैं. वे फिल्म में काजोल और अमाला पॉल को कास्ट करना चाहते हैं. बायोपिक में काजोल, जयललिता का और अमाला पॉल, शशिकला का रोल प्ले कर सकती हैं. बता दें कि कंगना रनौत जहां एक तरफ पहले से ही जयललिता के जीवन पर बन रही फिल्म में काम करने जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ अब काजोल भी जयललिता पर बन रही एक दूसरी बायोपिक फिल्म में काम करती नजर आएंगी.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here