सुरक्षा बलों का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सफल, हवलदार राम रतन यादव ने साझा किए अनुभव: ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक जीत’

चंदला, मध्य प्रदेश: पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल सैनिक हवलदार राम रतन यादव ने आईएएनएस से खास बातचीत में अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में शामिल होना हर सैनिक के लिए गर्व का पल था और सभी जवानों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।हवलदार राम रतन यादव ने कहा, “वर्तमान में हमारे हथियारों से लेकर एयर डिफेंस सिस्टम और टेक्नोलॉजी तक, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सभी चीजें बहुत ही बढ़िया क्वालिटी की चल रही हैं।

इसी वजह से दुश्मन के नापाक इरादे सफल नहीं हुए और हमें उन पर सफलता प्राप्त हुई।”ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू में तैनात रहे हवलदार यादव ने बताया कि सभी सेनाओं ने दिए गए स्थानों पर बेहतरीन तालमेल के साथ काम किया। उन्होंने कहा, “सेना में युद्ध क्षेत्र का माहौल हमेशा एक जैसा रहता है, कैसे भी हो, कुछ भी हो, जीत निश्चित होनी चाहिए।”ऑपरेशन में मिली सफलता के बाद अपने गृह क्षेत्र चंदला पहुंचने पर मिले गर्मजोशी भरे स्वागत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “जब हम अपने क्षेत्र चंदला पहुंचे, तब ग्रामवासियों ने बहुत ही जोश और स्नेह के साथ हमारा स्वागत किया।

पूरे देशवासियों का प्यार मिला और वह तारीफ के काबिल है।”हवलदार राम रतन यादव ने इस बात पर जोर दिया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक बहुत ही सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का आयोजन किया गया, जिसमें सेनाओं ने बहुत ही अच्छे से समन्वय स्थापित करके विजय प्राप्त की।उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद माननीय प्रधानमंत्री जी सैनिकों से मिलने पहुंचे, जो सैनिकों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इससे पूरे देश में खुशी का माहौल है और यह देश की सेना के लिए भी अत्यंत गर्व का क्षण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here