Security Guard And Resident Punch Each Other In Ghaziabad Up Video Viral – VIDEO: गाजियाबाद में सिक्योरिटी गार्ड और रेजिडेंट के बीच जमकर चले लात-घूंसे

गाजियाबाद:

दिल्ली-एनसीआर की सोसाइटी में गार्ड के साथ मारपीट का एक और मामला सामने आया है. घटना गाजियाबाद के विंडसर पैराडाइज अपार्टमेंट की है, जहां का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है. इसमें सुरक्षा गार्ड और वहां का एक निवासी एक-दूसरे को घूंसा मारते हुए देखे जा सकते हैं. हाल के दिनों में नोएडा और गाजियाबाद से सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट के ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें

गाजियाबाद के विंडसर पैराडाइज अपार्टमेंट परिसर के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति और एक सुरक्षा गार्ड एक दूसरे को घूंसा मारने से पहले कुछ सेकंड के लिए बहस करते हुए देखे जा सकते हैं, साथ ही एक महिला उस पुरुष को लड़ने से रोकने की कोशिश करती नजर आती है.

पहले कुछ घूंसे लगने के बाद, गार्ड भी वापस उस पर हमला करता है, जिससे वो शख्स और गुस्सा हो जाता है और गार्ड पर हमले तेज कर देता है. लगभग एक मिनट की लड़ाई के बाद वे अलग हो जाते हैं, जिसके बाद पुरुष और महिला अपने फ्लैट में चले जाते हैं.

पुलिस के मुताबिक वह शख्स कुछ दिन पहले अपार्टमेंट में आया था और वहीं रह रहा है. बताया जा रहा है कि गार्ड को इसकी जानकारी नहीं थी. सोमवार को जब वह अपार्टमेंट की ओर जा रहा था तो गार्ड ने उसे रोका और पूछा कि कहां जा रहे हैं. पुलिस ने कहा कि पूछताछ से गुस्साए निवासी ने गार्ड को टक्कर मार दी, जो बाद में मारपीट में बदल गया

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आलोक दुबे ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

अभी एक हफ्ते पहले ही, नोएडा में एक महिला को एक गार्ड को उसके कॉलर से पकड़कर और एक छोटी सी बात पर उसकी टोपी उछालते हुए देखा गया था. पिछले हफ्ते भी, नोएडा में एक हाउसिंग सोसाइटी में एक फूड डिलीवरी मैन और एक सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने आवासीय परिसर में घुसने पर लड़ाई के बाद गिरफ्तार किया था. 11 सितंबर को नोएडा में एक महिला एक गार्ड को कई बार कैमरे में थप्पड़ मारती नजर आई थी. अगस्त में, दिल्ली के पास उत्तर प्रदेश के इसी शहर में एक महिला ने कॉलोनी का गेट खोलने में देरी को लेकर एक गार्ड के साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी. उसे गिरफ्तार कर लिया गया.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here