कोरबा. कोरबा वन मंडल में 67 दिनों के इंतजार के बाद अंडे से निकले अजगर के 11 बच्चे. कोरबा जिले का यह पहला मामला है जहां इस तरह अजगर की देखभाल की गई और अंडों से बच्चे निकलने तक उसे आश्रय दिया गया. दरअसल, 27 मई को कोरबा मुख्यालय से 35 किमी दूर सोहगपुर के गांव पंचपेड़ी के लोगों ने वन विभाग को बताया कि उनके इलाके में एक मादा अजगर अपने 15 अंडों के साथ देखी गई है. तब वहां से मादा अजगर और उसके अंडों का रेस्क्यू कर कोरबा वन मंडल लाया गया था.
Source link

