बाबा के दर्शन करना सपने की तरह था’, महाकाल के दर्शन के बाद बोले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर।

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में भारतीय फिल्म मॉडल, अभिनेता और टीवी कलाकार करण सिंह ग्रोवर पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। इनके साथ ही आज सुश्री माया नरोलिया राज्यसभा सांसद भी उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की जनसंपर्क अधिकारी गोरी जोशी ने बताया कि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और टीवी कलाकार करण सिंह ग्रोवर टी.वी.कलाकार व अभिनेता पर्ल वी पूरी ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये ।

करण ग्रोवर ने आज बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। उन्होंने पहले बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद करण ग्रोवर ने मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करना सपने की तरह था। मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं को इस प्रकार पाया जैसा कि सुना था। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहयोग से ही में बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन का लाभ ले पाया। इनके साथ ही माया नरोलिया राज्यसभा सांसद ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए।इस दौरान कलावती यादव नगर पालिक निगम सभापति, श्वेता त्यागी, प्रदेश कार्यालय मंत्री, अजोध्या गोधारा, सह कार्यालय मंत्री, दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी पार्षद आदि उपस्थित रहे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक के निज सहायक प्रशान्त त्रिपाठी ने नारोलिया का स्वागत-सम्मान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here