इंदौर में सड़क पर बिखरे ₹100, 200, 500 के नोटों से सनसनी

पुलिस ने दर्ज किया मामला, सेनिटाइज कर उठाई करेंसी

इंदौर। कोरोना वायरस का कहर झेल रहे इंदौर में आज कोई व्यक्ति बीच सड़क पर 100 से लेकर 500 रुपये तक के नोट फेंक कर भाग गया। सड़क पर करेंसी होने से सनसनी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार जोनल_अधिकारी जोन क्रमांक 17 नरेंद्र कुरील द्वारा सेट पर सूचना दी गई की झोन 17 के वार्ड क्रमांक 20 खातीपुरा मेन रोड पर स्थित खातीपुरा समाज की धर्मशाला के सामने गली में कोई व्यक्ति 100 200 व 500 के 20 से 25 नोट फेंक कर चला गया उक्त सूचना प्राप्त होने पर अपर आयुक्त रजनीश कसेरा द्वारा जानकारी आयुक्त आशीष सिंह के संज्ञान में लाई गई

आयुक्त के निर्देश पर उक्त घटना की जानकारी हीरानगर पुलिस थाना को दी गई तथा उक्त क्षेत्र के आसपास के सीएसआई को भी घटनास्थल पर भेजा गया तथा सबको अलर्ट किया गया कि बिना नोटों को सेनीटाइज किए कोई भी छुए नहीं हाथ नहीं लगाएं एवं नोटों पर हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सेनीटाइज करने का भी काम किया गया सीएसआई 17 द्वारा बताया गया कि किसी व्यक्ति द्वारा कार से उक्त नोट फेंके गए हैं हीरानगर पुलिस थाना द्वारा घटना की जांच की जा रही है!

देखें वीडियो
https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2020/04/VID-20200416-WA0002.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here