Sensex jumps 400 points ahead of union budget 2021 Nifty reclaims 13703 – आम बजट से पहले सेंसेक्स में उछाल, 400 अंक ऊपर खुला

आम बजट से पहले सेंसेक्स में उछाल, 400 अंक ऊपर खुला

हाल ही में सेंसेक्स ने 50 हजार का आंकड़ा पार किया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

खास बातें

  • 400 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स
  • 13703 अंकों तक पहुंचा निफ्टी
  • वित्त मंत्री पेश करेंगी आम बजट

मुंबई:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज (सोमवार) सुबह 11 बजे आम बजट (Union Budget 2021) पेश करेंगी. वह तीसरी बार बजट पेश करने जा रही हैं. बजट पेश होने से पहले सेंसेक्स (Sensex) आज सुबह 400 अंक ऊपर खुला. सेंसेक्स 46,940 अंकों तक जा पहुंचा. फिलहाल यह इस आंकड़े से नीचे चल रहा है. वहीं निफ्टी (Nifty) थोड़ी बढ़त के बाद 13703 अंकों तक जा पहुंचा था. इसमें भी मामूली गिरावट बनी हुई है. हाल ही में सेंसेक्स ने 50 हजार का आंकड़ा पार किया था.

यह भी पढ़ें

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जनवरी में भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 14,649 करोड़ रुपये का निवेश किया है. वैश्विक स्तर पर उपलब्ध तरलता के बीच FPI उभरते बाजारों में पैसा लगा रहे हैं. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बजट प्रस्तावों को लेकर अनिश्चितता की वजह से FPI अभी बाजार की दिशा को लेकर असमंजस में हैं. इस वजह से पिछले कुछ दिन से वे बिकवाली कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नवंबर और दिसंबर में उभरते बाजारों में भारत को FPI से सबसे अधिक निवेश मिला है. इसी वजह से सेंसेक्स 50,000 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था. उन्होंने कहा, ‘अब बजट को लेकर अनिश्चितता की वजह से FPI मौजूदा स्तर पर मुनाफा काट रहे हैं.’

सेंसेक्स 50,000 अंक का रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद फिसला, 167 अंक टूटा

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 3,96,629.40 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई. बाजार में व्यापक रूप से कमजोरी के रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक नुकसान हुआ. आम बजट से पहले मुनाफा वसूली का सिलसिला चलने से बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,592.77 अंक या 5.30 प्रतिशत नीचे आ गया.

1 हज़ार से 50 हज़ार का सफर : सेंसेक्स ने बनाया इतिहास तो BSE ने साझा किए दिलचस्प आंकड़े

Newsbeep

बताते चलें कि कोरोना महामारी (Coronavirus) की वजह इस बार बजट दस्तावेजों की छपाई नहीं की गई है. इलेक्ट्रोनिक तरीके से बजट की प्रतियां बांटी जाएंगी. कोरोना काल में हर क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था. यही वजह है कि इस बार के बजट से हर क्षेत्र को राहत की खासा उम्मीदें हैं. कारोबारी वर्ग सरकार से GST में राहत की मांग कर रहा है.

VIDEO: इतिहास में पहली बार सेंसेक्स ने 50 हज़ार के आंकड़े को पार किया


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here